Sanoj Mishra ने Monalisa Bhosle को कहां और किस हाल में रखा? वायरल गर्ल ने खुद किया रिवील

Sanoj Mishra, Monalisa Bhosle: मशहूर फिल्ममेकर सनोज मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की वीडियो शेयर किया है।

Sanoj Mishra, Monalisa Bhosle

Sanoj Mishra, Monalisa Bhosle

Sanoj Mishra, Monalisa Bhosle: इन दिनों मशहूर फिल्ममेकर सनोज मिश्रा सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरों के बाजार से लेकर सोशल मीडिया तक सनोज को लेकर बातें हो रही हैं। इस बीच अब महाकुंभ 2025 से सुर्खियों में आई मोनालिसा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मोनालिसा ने बताया है कि वो कहां पर हैं और कैसी हैं? आइए जानते हैं कि मोनालिसा ने क्या कहा?

विज्ञापन

सनोज मिश्रा ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कोई और नहीं बल्कि महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा नजर आ रही हैं। वीडियो में मोनालिसा कह रही हैं कि नमस्कार, मेरा नाम मोनालिसा है और मैं मुंबई वगैरह कहीं नहीं गई और अभी मैं मध्य प्रदेश में ही हूं। वीडियो में मोनालिसा ने आगे कहा कि मैं यहां पढ़ाई सीख रही हूं और एक्टिंग सीख रही हूं और आप लोग जैसा सोच रहे हैं, वैसा कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन

मोनालिसा ने क्या कहा?

वीडियो में मोनालिसा ने आगे कहा मेरे साथ मेरे बड़े पापा और बहन भी है। इसके बाद वो वीडियो में अपनी बहन और पापा को भी दिखाती हैं। इसके बाद वीडियो में मोनालिसा के बड़े पापा कहते हैं कि जैसा लोग सोच रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं है। सब कुछ बहुत बढ़िया है और सर हमारे पास आते हैं और वो मोनालिसा को सीखा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)

विज्ञापन

कैप्शन में क्या?

वीडियो में मोनालिसा ने आगे कहा कि सनोज मिश्रा बहुत अच्छे हैं और अपनी बेटी की तरह मानते हैं। लोग न्यूज में झूठी खबरें फैला रहे हैं और सब झूठी बाते हैं। मैंने खुद देखा है कि सनोज मिश्रा बहुत इज्जतदार हैं। मोनालिसा ने कहा कि उनका स्वभाव भी बहुत अच्छा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि मोनालिसा ने आज खुद आकर सनोज मिश्र की सफाई दी और वसीम रिजवी का झूठ सामने आ गया। उसको सनोज मिश्र ने कहां किस हाल में रखा है सब बता दिया, झूठी खबरें बनाकर खुद को मीडिया में लाने वालों के लिए ये जवाब है।

वसीम रिजवी का क्या कहना?

गौरतलब है कि इन दिनों सनोज मिश्रा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं और उनपर प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सेंगर उर्फ वसीम रिजवी फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर इल्जाम लगाए हैं। वसीम रिजवी का कहना है कि उनका सनोज के साथ बेहद खराब एक्सपीरियंस रहा है। मैं तीसरी फिल्म उनके साथ नहीं बनाता। वो सेट पर बदतमीजी करते हैं और शराब पीते हैं। इन सभी खबरों को लेकर सनोज अब सुर्खियों में बने हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ