पॉपुलर डायरेक्टर सनोज मिश्रा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। हाल ही में सनोज जेल से बाहर आए हैं। सनोज अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट करते रहते हैं। इस बीच अब डायरेक्टर ने पब्लिक के सवालों पर अपने रिएक्शन की बात कही है। आइए जानते हैं कि लोगों के सवालों पर सनोज कैसे रिएक्ट करते हैं और उन्हें क्या कहते हैं?
सनोज ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सनोज ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो पब्लिक में लोगों के बीच घिरे नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए सनोज ने इसके कैप्शन में लिखा है कि अब लोग पब्लिक प्लेस पर मुझे रोककर सवाल पूछते हैं कि क्या साजिश हुई थी मेरे साथ। मैं सफाई देने के बजाय दूसरी बातें करता हूं।
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
वहीं, अब सनोज के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर अपना-अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि जीत होगी। दूसरे यूजर ने कहा कि आप परेशान ना हो, आप अकेले नहीं हो। तीसरे यूजर ने लिखा कि आप बेस्ट इंसान हो। चौथे यूजर ने लिखा कि आप शानदार इंसान हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इस पोस्ट पर दिल और फायर इमोजी भी बनाए हैं।
रेप के मामले में अरेस्ट हुए थे सनोज
गौरतलब है कि सनोज मिश्रा को कुछ ही दिन पहले रेप के मामले में अरेस्ट किया गया था। हालांकि, अब वो जेल से बाहर आ चुके हैं। डायरेक्टर पर आरोप था कि सनोज ने झांसी की एक युवती को फिल्मों में काम देने के बहाने से उसका शारीरिक शोषण किया। साथ ही उन्होंने युवती को चुप रहने की भी धमकी दी थी।
वायरल गर्ल को किया था काम ऑफर
सनोज मिश्रा वही डायरेक्टर हैं जिन्होंने महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्मों में काम ऑफर किया था। जेल से बाहर आने के बाद सनोज ने मोनालिसा के साथ एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो जल्दी ही मोनालिसा संग फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस पोस्ट में मोनालिसा और सनोज दोनों ही हंसते हुए पोज दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Kannappa के स्टार्स की फीस कितनी? Akshay Kumar को मिली बस इतनी रकम, 200 करोड़ है फिल्म का बजट
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
11 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines