Sanoj Mishra Missing: कुछ महीनों पहले ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘सोढ़ी’ यानी गुरुचरण सिंह के लापता होने की खबर आई थी। हालांकि गायब होने के 25 दिन बाद गुरुचरण सिंह वापस आ गए थे। वहीं, अब एक और ऐसी ही खबर सामने आई है। जी हां, दावा किया जा रहा है कि फिल्म ‘बंगाल डायरी’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा कहीं लापता हो गए हैं। हालांकि अभी इसको लेकर अभी ऑफिशयली कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन खबर यही है कि सनोज मिश्रा बीते कहीं गायब हो गए हैं। डायरेक्टर की वाइफ को भी शक है कि वो लापता हो गए हैं और उनको डर सता रहा है कि सनोज के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए? आइए बताते हैं कि आखिर कौन हैं सनोज मिश्रा और क्या है पूरा मामला?
कौन हैं सनोज मिश्रा?
सनोज मिश्रा की बात करें तो वो एक जाने-माने डायरेक्टर हैं। 3 दशक तक सनोज ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने 15 फिल्मों का निर्माण किया। उन्होंने कई कमाल की फिल्में दी हैं, लेकिन इस वक्त वो कहीं गायब हो गए हैं। सनोज के गायब होने से ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि उनके फैंस भी बेहद परेशान हो गए हैं। साथ ही सभी ये दुआ कर रहे हैं कि सनोज ठीक हों और उनके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ हो।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सनोज मिश्रा की पत्नी को शक ही है कि सनोज गायब हो गए हैं और उनके साथ कुछ बुरा ना हो जाएं। सनोज के गायब होने को लेकर उनकी वाइफ एफआईआर भी करने वाली हैं। बता दें कि सनोज मिश्रा ने The Diary of West Bengal फिल्म बनाई है, जो बंगाल हिंसा की घटनाओं पर आधारित है। अगर सनोज के करीबियों की मानें तो उनका कहना है कि डायरेक्टर को कोलकाता पुलिस ने बुलाया था, लेकिन वो पुलिस के पास पहुंचे ही नहीं और बीते 48 घंटों से उनका फोन भी बंद आ रहा है।
कई बार मिल चुकी हैं धमकियां
गौरतलब है कि सनोज को फिल्म The Diary of West Bengal की वजह से कई बार धमकियां भी मिल चुकी हैं। ऐसे में उनके लापता होने का शक और गहराता जा रहा है। एक विवादित मामले में पुलिस ने सनोज को अरेस्ट भी किया था। हालांकि बाद में डायरेक्टर को छोड़ भी दिया गया था। वहीं, अब सनोज की वाइफ को डर है कि उनके साथ कुछ गलत ना हो जाए।
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताई थी ‘कुछ भी होने की आशंका’
बता दें कि सनोज ने चार दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कई बातें शेयर करते हुए लिखा था कि मैं बहुत परेशानी में हूं, मेरे साथ कभी भी कुछ भी हो सकता… वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि सनोज के साथ क्या होने वाला था इसका आभास उन्हें पहले ही हो गया था। अब देखने वाली बात होगी कि सनोज को लेकर क्या नया अपडेट आता है?
यह भी पढ़ें- Matthew Perry की मौत के 10 महीने बाद खुल रहे राज, कैसे ‘केटामाइन’ ने ली एक्टर की जान?
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
5 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
6 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
10 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
11 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
13 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
14 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
15 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
16 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
17 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines