Sanoj Mishra on Monalisa Allegations: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है. हाल ही में मोनालिसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए. इसके बाद से ही सनोज मिश्रा सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होने लगे. वहीं अब सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष लोगों के सामने रखा है. सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मनोलिसा के आरोपों पर बातें करते नजर आ रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं सनोज मिश्रा ने क्या कुछ कहा?
सनोज मिश्रा का वीडियो वायरल
सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि सभी देशवासियों को प्रणाम. कुछ दिन पहले ही मोनालिसा का लव जिहाद वाला मामला सामने आया. वहीं इसके बाद मैंने भी भारत में लव जिहाद से पीड़ित परिवार के लिए अभियान शुरू किया. इस अभियान के लिए पूरे देश ने मुझे सपोर्ट भी किया. लेकिन अब मामला थोड़ा बदलता नजर आ रहा है. जिहादियों के साथ-साथ ईसाई मिशनरी भी मेरे खिलाफ साजिश रच रही हैं.
लव जिहाद में फंसी मोनालिसा
डायरेक्टर ने आगे मोनालिसा के बारे में बात करते हुए कहा कि आज मैं देख रहा हूं कि उस बच्ची को मेरे खिलाफ कैसे भड़काया जा रहा है. वो खुद कह रही हैं कि मैंने उन्हें गलत ढंग से छूआ है, जो आप लोगों को साफ दिखाई दे ही रहा है कि कैसे मोनालिसा का जिहादियों ने माइंडवॉश कर दिया है. ये वही बच्ची है जिसे मैंने पढ़ाया-लिखाया. जब मैं उसे पढ़ाता था तो मेरे बच्चे तक मुझसे नाराज हो जाते थे. मेरे बच्चे मुझसे कहते थे कि कभी हमें उस तरीके से नहीं पढ़ाया जिस तरीके से मोनालिसा को पढ़ाया है.
मोनालिसा को भड़काया गया?
सनोज मिश्रा ने आगे कहा कि आज मैं उस बाप का दर्द भी समझ पा रहा हूं, जिसे मोनालिसा ने कहा था कि वो मुझे मराना चाहता है. मैं हर परिस्थितियों से लड़ने के लिए सक्षम हूं और मैं इन जिहादियों और देश द्रोहियों के सामने नहीं झुकूंगा. मोनालिसा को बहकाया गया है, वरना इससे पहले मोनालिसा ने हमेशा मेरे बारे में अच्छा ही बोला है. वहीं हम सनतानी हैं, हम जिहादी नहीं हैं. मोनालिसा वो ही बातें बोल रही हैं जो उसे मेरे खिलाफ बोलने के लिए कहा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: 7 फेरे या स्क्रीप्टेड ड्रामा… कब और कहां हुई शादी? Badshah की खामोशी ने खड़े किए बड़े सवाल, मच गया बवाल
लोगों से की अपील
डायरेक्टर ने आगे कहा कि मेरे और मेरे परिवार के साथ कुछ दुर्घटना भी हो सकती है, इसलिए मैं इस वीडियो को बना रहा हूं, अगर कल मुझे कुछ हो जाए तो मेरे परिवार को आपका सपोर्ट चाहिए होगा. इस मामले पर ये मेरा आखिरी वीडियो है. वहीं बता दें सनोज मिश्रा ने ही मोनालिसा को महाकुंभ से फिल्मी दुनिया तक पहुंचाया.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines