मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर को इन दिनों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक्टर का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। अभिनेता ने अपने हैंड फ्रैक्चर की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। संजय ने ट्वीट कर बताया है कि उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है। साथ में अपनी एक पिक्चर भी शेयर की है, जिसमें उन्हें शोल्डर सपोर्ट करने वाला एक ब्रेस लगा हुआ है।
संजय मिश्रा ने अपने ट्वीट में लिखा है,’एक टूटा फूटा एक्टर.. हेयरलाइन फ्रैक्चर.. जब अपने दर्द को जाना.. तब दूसरों का दर्द महसूस हुआ। इसलिए कहता हूं जय हनुमान।’ वाकई में जब इंसान खुद किसी तकलीफ से गुजरता है, तभी उसकी पीड़ा समझ आती है। वैसे संजय मिश्रा की तस्वीर में भी उनके पीछे लिखा हुआ नजर आ रहा है, “सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी का जीवन मंगलमय बने और कोई भी दुख का भागी न बने।
संजय मिश्रा का ट्वीट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। संजय के पोस्ट पर एक्टर पंकज त्रिपाठी ने भी कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। साथ ही लोग उन्हें वेल विशेज भेजते देखे जा रहे हैं।
क्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इसी साल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ (Bachchhan Paandey) में भी संजय नजर आए थे। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में दर्शकों को हंसाते नजर आए थे। वहीं जल्द कार्तिक की अपकमिंग फिल्म ‘फ्रेडी’ में भी संजय मिश्रा नजर आने वाले हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines