New Trailer Release : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा की फिल्म ‘द्वंद—द इंटरनल कॉन्फ्लिक्ट’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। मूवी सिनेमा को एक उंचाई तक ले जाने का वादा करती है। ट्रेलर में इसकी एक आकर्षक झलक दिखती है।
इस मूवी को वीस्क्वेयर फिल्म्स के सहयोग से जंपिंग टोमैटो स्टूडियो ने बनाया है। इसके निर्माता विकास वशिष्ठ और रोहनदीप सिंह हैं। आंतरिक उथल-पुथल को दर्शाती यह दिलचस्प मूवी 29 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर अभिनेता रोहिताश गौड़, मुकेश तिवारी, विनीत कुमार, निकिता शर्मा और नीरज सूद मौजूद रहे। इस दौरान जाकिर हुसैन, सपना संड, करण आनंद, निर्माता अश्विनी सिधवानी, दक्षिण छारा भी वहां उपस्थित रहे।
इसका निर्देशन प्रतिभाशाली डायरेक्टर इश्तियाक खान ने किया है। उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। ‘द्वंद-द इंटरनल कॉन्फ्लिक्ट’ मानव स्वभाव की जटिलताओं को गहराई से उजागर करती है। मूवी हम सभी के भीतर मौजूद द्वंद्वों का दर्पण है। फिल्म में संजय मिश्रा एक आकर्षक मुख्य भूमिका में हैं।
ट्रेलर दर्शकों को पात्रों की एक झलक दिखाता है। फिल्म में इश्तियाक खान, विक्रम कोचर, टीना भाटिया, इप्शिता चक्रवर्ती सिंह, विश्वनाथ चटर्जी, फैज खान, आशीष शुक्ला और धीरेंद्र द्विवेदी ने भी अभिनय किया है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी और निर्देशक अनुराग कश्यप फिल्म के ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया गया है। इसको फिल्म इंडस्ट्री का समर्थन मिल रहा है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines