Sanjay Mishra Birthday Special: संजय मिश्रा बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जो अपनी अदाकारी के जरिए हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। उनकी कॉमेडी देखने के बाद हरक शख्स पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाता है। अभिनेता को उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाने जाते हैं। संजय मिश्रा ने हर तरह के किरदार निभाए हैं और सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। संजय मिश्रा वो नाम हैं जिन्होंने एक साधारण से दिखने वाले कैरेक्टर रोल्स को अपने अभिनय के हुनर से लीड एक्टिंग के समक्ष लाकर खड़ा कर दिया और नई परिभाषा दी। अभिनेता आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस खास मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी की जुड़ी खास बातों के बारे में-
यह भी पढ़ें: Mika Singh को Jacqueline Fernandez और Sukesh Chandrasekhar के रिश्ते पर चुटकी लेना पड़ा महंगा
जब गुमटी पर बनाया पान
संजय मिश्रा का जन्म 6 अक्टूबर 1963 को बिहार केल दरभंगा में हुआ था। संजय मिश्रा का मन पढ़ने में बिल्कुल नहीं लगता था और वह बचपन में बहुत शरारती भी थे। उनके बारे में कहा जाता है कि वह रोज घर से स्कूल जाने के लिए निकलते थे, लेकिन कुछ न कुछ बहान बनाकर वापस आ जाते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार वे स्कूल से बंक मारकर पान बना रहे थे कि तभी उनकी दादी ने उन्हें देख लिया। उन्होंने संजय मिश्रा को तो डांटा ही साथ ही उन्होंने पान वाले की भी क्लास लगा दी और उसकी दुकान भी उस जगह से हटवा दी।
बिगड़ गई थी तबीयत
संजय मिश्रा ने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव भी देखा है। अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि उनको पेट में इन्फेक्शन हो गया था जिसके चलते उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि वह बिस्तर से उठ तक नहीं पाते थे। इस दौरान अभिनेता अपने घर चले गए और पिता के पास रहने लगे थे। हालांकि इस बीमारी के बाद संजय मिश्रा तो ठीक हो गए थे लेकिन उनके पिता का निधन हो गया था।
पिता के निधन से टूट गए थे
पिता के निधन के बाद संजय मिश्रा काफी टूट गए थे। संजय मिश्रा अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद इतना परेशान हो गए थे कि घर वापस नहीं जाना चाहते थे। मौत को इतना करीब से देख चुके संजय सीधे पहाड़ों पर जा पहुंचे और यहां गंगोत्री के पास एक ढाबे में काम करने लगे थे।
इस फिल्म से की थी वापसी
संजय मिश्रा ने अपने करियर में करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, लेकिन इसके बाद भी उनको सफलता हासिल नहीं हुई। संजय मिश्रा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि जब वह ढाबे पर काम कर रहे थे, उस दौरान निर्देशक रोहित शेट्टी अभिनेता के पास आए और उनको फिल्म ऑल द बेस्ट के लिए ऑफर दिया। हालांकि अभिनेता बॉलीवुड में वापस नहीं आना चाहते थे, लेकिन रोहित शेट्टी ने संजय से बात की और इस फिल्म में काम करने के लिए राजी कर लिया, जिसके बाद संजय मिश्रा ने वापस से बॉलीवुड में तक कदम रखा।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
46 mins ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines