Sanjay Leela Bhansali Niece: नेटफ्लिक्स (Netflix) पर जल्द ही एक वेब सीरीज धमाका मचाने आ रही है। इस सीरीज का नाम है ‘हीरामंडी‘ (Heeramandi) जिसे खुद बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में आपको कई तवायफों की कहानी देखने को मिलेगी जो इश्क और इंकलाब के लिए लड़ते हुए नजर आने वाली हैं। ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ते हुए अब आपको संजय लीला भंसाली की सगी भांजी भी दिखाई देने वाली हैं।
आखिर क्या है डायरेक्टर की भांजी का नाम?
जी हां, इस सीरीज में संजय लीला भंसाली ने अपने सगी भांजी को भी कास्ट किया है और उन्हें डायरेक्ट कर सुर्खियां बटोर ली हैं। बेहद कम लोगों को पता होगा कि आखिर संजय लीला भंसाली की भांजी का क्या नाम है। बता दें, वो कोई आम लड़की नहीं है बल्कि एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। बावजूद इसके आज तक उनके और उनके मामा के रिश्ते में बारे में दुनिया को नहीं पता। लेकिन आज रिवील हो जाएगा कि आखिर डायरेक्टर की भांजी कौन हैं।
हीरामंडी में किस एक्ट्रेस के मामा हैं भंसाली?
बता दें, ‘हीरामंडी’ में अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), मनीषा कोइराला (Manisha Koirala), शर्मिन सेगल (Sharmin Segal), संजीदा शेख (Sanjeeda Sheikh) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) नजर आने वाली हैं। जबसे से इनकी सीरीज का ट्रेलर जारी हुआ है फैंस इन्हें लेकर चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में इन सब में से संजय लीला भंसाली की भांजी कौन है ये पता लगाना मुश्किल है। तो चलिए हम आपको सीधे-सीधे उस एक्ट्रेस का नाम बता ही देते हैं जो मामू के साथ काम कर रही हैं। संजय लीला भंसाली की भांजी का नाम शर्मिन सेगल है।
यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्टर Ravi Kishan को पति बताने वाली महिला पर दर्ज हुई FIR, यूटयूबर को बताया गया मास्टरमाइंड
मामा की फिल्म से ही हुई थी करियर की शुरुआत
शर्मिन सेगल ने अपने मामा की फिल्म से ही बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। वो ‘बाजीराव मस्तानी’ (Bajirao Mastani) में असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका में थीं। इसका बाद उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म ‘मलाल’ (Malaal) में काम किया। इस रोमांटिक फिल्म से ही उन्होंने अपना हुनर दिखा दिया था। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। अब वो एक बार फिर मामा के साथ काम कर पूरी दुनिया पर छाने के लिए तैयार हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
9 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
11 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
13 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines