Sanjay Leela Bhansali के 7 दमदार किरदारों ने दिलाई 5 हसीनाओं को पहचान, लिस्ट में है Aishwarya-Deepika का भी नाम

संजय लीला भंसाली का नाम हिन्दी सिनेमा के टॉप डायरेक्टर्स की फेहरिस्त में शुमार है। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से लेकर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ तक उन्होंने बड़े पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। मगर महिलाओं के मजबूत किरदार उनकी हर फिल्म की खासियत रहे हैं। फिर चाहे वो देवदास की पारो हो या बाजीराव की मस्तानी। तो आइए आज संजय लीला भंसाली के जन्मदिन पर बड़े पर्दे के कुछ यादगार किरदारों पर नजर डालते हैं।

Sanjay Leela Bhansali
विज्ञापन

Sanjay Leela Bhansali Birthday: संजय लीला भंसाली को बॉलीवुड के बेस्ट डायरेक्टर्स में गिना जाता है। उन्होंने बड़े पर्दे पर कई यादगार फिल्में दी हैं। आमतौर पर जहां बॉलीवुड में मेल कैरेक्टर्स पर फोकस करने का ट्रेंड रहा है। तो वहीं संजय लीला भंसाली की फिल्मों ने महिलाओं के मजबूत किरदारों को पेश किया है। जो हमेशा के लिए यादगार बन गए हैं। पारो से लेकर मस्तानी और गंगुबाई काठियावाड़ी तक संजय लीला भंसाली की ज्यादातर फिल्में फीमेल ओरिएंटेड रही हैं। इन किरदारों को निभाने के बाद कई बॉलीवुड अदाकाराओं की किस्मत भी रातों रात चमक गई है। आज संजय लीला भंसाली अपना 61वां जन्मदिन (Sanjay Leela Bhansali birthday) मना रहे हैं। तो आइए उनकी फिल्मों के कुछ बेहतरीन किरदारों पर एक नजर डालते हैं।

Aishwarya Rai

instagram

विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ (Devdas) तो हर किसी को याद होगी। शाहरुख खान के रोल से लेकर फिल्म के डायलॉग्स आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। मगर इस फिल्म में सबसे ज्यादा तारीफ पारो को मिली थी। पारो के रूप में ऐश्वर्या राय बच्चन ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। देवदास को टूट कर चाहने वाली पारो ने जब प्यार के बदले आत्मसम्मान को तवज्जो दी तो सभी दंग रह गए थे। इसके पहले 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ (Hum Dil de Chuke Sanam) में भी ऐश्वर्या और सलमान की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। ऐश्वर्या ने नंदिनी के किरदार को बेहद खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा था।

Bajirao Mastani

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण

बाजीराव मस्तानी की जोड़ी आज भी फैंस की फेवरेट है। मगर इस ऑन स्क्रीन जोड़ी को पावर कपल बनाने के पीछे भी संजय लीला भंसाली का ही हाथ है। 2015 में फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ (Bajirao Mastani) रिलीज हुई। जिसमें मस्तानी के रूप में दीपिका के किरदार ने सीधा दर्शकों के दिलों पर दस्तक दी थी। इसके अलावा फिल्म में दीपिका के डायलॉग्स की भी खूब सराहना हुई थी। वहीं 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘पद्मावती'(Padmavati) साल की सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्मों में से एक थी। फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ। मगर बड़े पर्दे पर दस्तक देने के बाद रानी पद्मावती को देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। रानी पद्मावती के रूप में दीपिका पादुकोण ने बेहद शानदार परफॉर्मेंस दी थी। रानी पद्मावती के किरदार में खूबसूरती, बुद्धिमत्ता और बहादुरी का बेहतरीन समागम देखने को मिला था।

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा

बी-टाउन एक्ट्रेस से ग्लोबल आइकॉन बन चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पर्दे पर कई यादगार रोल निभाए हैं। मगर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में सबसे ज्यादा लाइम लाइट प्रियंका चोपड़ा ने ही लूटी थी। फिल्म में काशीबाई का किरदार अदा करने के लिए प्रियंका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था।

विज्ञापन

Rani Mukerji rejected films

रानी मुखर्जी

विज्ञापन

2005 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ (Black) बेशक पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। मगर फिल्म में मिशेल के रोल की काफी सराहना हुई थी। तमाम बंदिशों को तोड़कर मिशेल ना सिर्फ खुद के पैरों पर खड़ी होती है बल्कि हर चुनौती से निपटने की ताकत रखती है। रानी मुखर्जी ने मिशेल के किरदार में जान फूंकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

Gangubai Kathiawadi

Gangubai Kathiawadi

विज्ञापन

आलिया भट्ट

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) कोरोना काल के बाद बड़े पर्दे की पहली ब्लॉक बस्टर फिल्म थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। तो वहीं गंगूबाई के किरदार में आलिया भट्ट की दमदार परफॉर्मेंस ने सभी को हैरान कर दिया था। इस फिल्म के लिए आलिया को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ