Zarine katrak Death: साल 2025 में एक के बाद एक मौत की खबरों से लोग सहम गए हैं. बीते दिन ही एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित के निधन की खबर आई थी. अभी उनकी मौत के गम से लोग उबर पाते कि दूसरी बुरी खबर भी सामने आ गई है. ये एक ही दिन में इंडस्ट्री को दूसरा बड़ा झटका है. एक्टर संजय खान की पत्नी और जायद खान की मां जरीन खान का निधन हो गया है. उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. इस खबर के बाद इंडस्ट्री में मातम पसर गया है.
संजय खान की पत्नी जरीन कतरक ने शुक्रवार, 7 नवंबर की सुबह मुंबई में अपने घर पर आखिरी सांस ली. जरीन के परिवार में पति और बच्चे सुजैन खान, सिमोन अरोड़ा, फराह अली खान और जायद खान हैं. उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दुख व्यक्त करने लगे हैं साथ ही श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं. वीरल बयानी ने पोस्ट शेयर करके जरीन कतरक की मौत की जानकारी दी है. इस पोस्ट में जरीन की मौत की वजह के बारे में भी बताया गया है.
यह भी पढ़ें: ‘कोई पछतावा नहीं…’, सनी देओल की इस एक्ट्रेस ने पहली बार ऋषि कपूर संग दिया था बिकिनी सीन, हो गई थीं नर्वस
वीरल बयानी की पोस्ट
वीरल बयानी की पोस्ट में करीबी सूत्रों के हवाले से जानकारी शेयर की गई है कि जरीन कतरक की मौत उम्र से जुड़ी बीमारियों की वजह से हुई है. इतना ही नहीं, कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि उन्हें अचानक से कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके चलते वह दुनिया को अलविदा कह गईं. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है.
यह भी पढ़ें: ‘मेरा चेहरा पकड़ा और…’, मौनी रॉय ने शेयर किया डरावना किस्सा, बोलीं- ‘मैं डर गई और कांपने लगी’
जरीन कतरक के बारे में
बहरहाल, अगर जरीन कतरक के बारे में बात की जाए तो 60-70s के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल थीं. उन्होंने ‘तेरे घर के सामने’ (1963) में काम किया था. इसमें वह देव आनंद के साथ दिखी थीं. इसके अलावा ‘एक फूल दो माली’ में भी उन्होंने बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी काम किया था. आपको बता दें कि जरीन फैशन इंडस्ट्री का भी जाना पहचान नाम रही हैं. वह इंटीरियर डिजाइनर थीं. यही नहीं, जरीन कतरक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं. जब उन्होंने साल 1966 में संजय खान के साथ शादी की थी तो काफी लाइमलाइट में रही थीं.
यह भी पढ़ें: विक्की कौशल के घर गूंजी किलकारी, घर आया नन्हा मेहमान, कैटरीना कैफ ने दिया बेटे को जन्म
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
43 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines