Sanjay Dutt Struggle Story: क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में एक ऐसा अभिनेता भी है, जिसे पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने बैन कर दिया था। कोई उसे काम देने को तैयार नहीं था, दोस्तों ने भी साथ छोड़ दिया था। वो भी उस समय जब उसकी फिल्में हिट हो रही थीं। 90 के दशक में ऐसा हुआ संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ, जब उन्हें 1993 में मुंबई बम ब्लास्ट से जुड़े आतंकवाद विरोधी मामले में दोषी ठहराया गया था। उसके बाद ऐसा दौर भी आया, जब संजय दत्त के साथ नाम जुड़ने के डर से इंडस्ट्री में कई लोगों ने उससे मुंह मोड़ लिया। संजय दत्त ने जबरदस्त वापसी कैसे की यह कहानी उस पर है।
मुंबई बम ब्लास्ट मामले में हुए गिरफ्तार
1993 में मुंबई बम ब्लास्ट में संजय दत्त को गिरफ्तार किया गया था क्योंकि उनके पास प्रतिबंधित हथियार बरामद हुए थे। मामला लंबा खिंचा और दत्त को जेल में भी समय बिताना पड़ा। उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने बंद हो गए थे। आखिरकार उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) की फिल्म ‘Munna Bhai M.B.B.S.’ से वापसी की। विधु विनोद चोपड़ा ने हाल ही में कहा, ‘मैं उन्हें बिल्कुल नहीं जानता था। पूरी इंडस्ट्री ने संजय पर बैन लगा दिया लेकिन मुझे लगा कि ये बहुत गलत है, इसलिए मैं उनके घर गया और उनके साथ एक फिल्म की घोषणा की।’
जेल में रहे, कैंसर से लड़ी जंग
साल 2007 में संजय दत्त को आतंकवाद से संबंधित मामले में आरोपों से बरी कर दिया गया था। हालांकि उन्हें अवैध हथियार रखने के लिए छह साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। अभिनेता ने 2013-16 तक पुणे की यरवदा जेल में समय बिताया। 2020 में जब वह बॉलीवुड में कमबैक करने का सोच रहे थे तो उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। संजय दत्त को स्टेज 4 फेफड़ों के कैंसर का पता चला। मुंबई में उनका इलाज चला और वे ठीक हो गए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss में आने से इस मशहूर एक्टर ने की तौबा, रूमर्ड गर्लफ्रेंड का भी शो में बन चुका तमाशा
संजय दत्त का जबरदस्त कमबैक
कैंसर का इलाज कराने के दौरान संजय दत्त ने अपनी पहली कन्नड़ फिल्म- ‘केजीएफ चैप्टर 2’ साइन की थी, जिसमें उन्होंने खलनायक अधीरा की भूमिका निभाई थी। अभिनेता ने कैंसर से उबरने के दौरान फिल्म की शूटिंग की, कभी-कभी खुद ही खतरनाक स्टंट भी किए। 2022 में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दुनिया भर में 1200 करोड़ रुपये की कमाई कर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके बाद उन्होंने 2023 में ‘जवान’ में एक कैमियो और तमिल फिल्म ‘लियो’ में एक और नकारात्मक भूमिका निभाई। तीनों फिल्मों ने मिलकर लगभग 3000 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे दत्त की वापसी शानदार रही। अभिनेता के पास अब 2024 में पांच फिल्में हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
10 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines