संजय दत्त की दूसरी और एक्स वाइफ रिया पिल्लई एक बार फिर से चर्चा में हैं. उन्होंने नवमी के दिन हेडलाइन्स बटोरी. इसकी वजह है कि राम नवमी पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें रानी मुखर्जी और काजोल जैसे स्टार्स पहुंचे थे और इस दौरान दुर्गा पंडाल में संजय दत्त की दूसरी एक्स वाइफ रिया पिल्लई भी पहुंची थीं. उनका इस दौरान का वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया, जिसमें उनके लुक्स और खूबसूरती की काफी चर्चा होने लगी. लोग उनकी तुलना रानी से करने लगे. ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है.
राम नवमी के मौके पर रिया पिल्लई दुर्गा पंडाल में रानी मुखर्जी, काजोल और ट्विंकल खन्ना जैसे सेलेब्स से मिलीं. इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में रिया और रानी को साथ में बातें करते हुए भी देखा गया. इस दौरान उन्होंने स्काई ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी. रिया का इस दौरान बेहद ही सिंपल लुक देखने के लिए मिला. इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं. 60 साल की उम्र में रिया का लुक इंटरनेट पर छा गया. वीडियो में रानी और रिया के बीच एक शानदार बॉन्ड भी देखने के लिए मिला.
यह भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्म ‘कंगन माई के’ का फर्स्ट लुक जारी; ‘मंजुलिका’ की आ जाएगी याद
रिया पिल्लई की खूबसूरती के कायल हुए लोग
रानी मुखर्जी और रिया पिल्लई का वीडियो सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. लेकिन, उससे ज्यादा रिया को देखना लोगों के लिए सरप्राइजिंग रहा. यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक ने संजय दत्त की एक्स वाइफ को लेकर लिखा, ‘वह बहुत सुंदर लग रही हैं. उनके आगे रानी भी नॉर्मल लग रही हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘कितनी खूबसूरत लग रही हो.’ इसी तरह से लोगों ने इस वीडियो पर खूब कमेंट्स किए और लोग रिया की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ही नहीं, होम्बले फिल्म्स बना चुका ये 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में, एक ने तो 30 करोड़ के बजट में कमाए 300Cr
संजय दत्त ने की तीन शादी
गौरतलब है कि संजय दत्त ने तीन शादियां की है. उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा थीं, जिनसे उनकी शादी 1987 में हुई थी. उनका ब्रेन ट्यूमर की वजह से हुआ था. इस शादी से संजय की एक बेटी त्रिशाला हैं. इसके बाद एक्टर ने दूसरी शादी रिया पिल्लई से का थी. हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए. इस रिश्ते के टूटने के बाद अभिनेता ने तीसरी शादी मान्यता दत्त से की. इनसे उनके दो बच्चे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘किसी को भी अधिकार नहीं…’, कुमार सानू ने एक्स वाइफ को भेजा लीगल नोटिस, लगाए थे टॉर्चर करने के आरोप
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
8 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
10 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines