Sania Mirza Share New Baby Girl Photo: इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा तलाक के बाद से लाइमलाइट से काफी दूर चल रही हैं। इसके अलावा टेनिस कोर्ट से भी दूर चल रही हैं। हालांकि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सानिया अक्सर ही चर्चा में आ जाती हैं। बीते दिनों मंगलवार को प्लेयर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जो देखते ही देखते वायरल हो गई। उसे देखने के बाद लोग भी कन्फ्यूज दिखे कि आखिर माजरा क्या है?
दरअसल, सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर लाडले बेटे इजहान मिर्जा मलिक की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो एक नवजात बच्चे को गोद में लेकर प्यार से निहारते हुए दिखाई दिए। इस खबर को देखते ही लोग भी दंग रह गए। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद टेनिस प्लेयर दोबारा मां बन गई हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा सच?
सानिया मिर्जा ने शेयर की तस्वीरें
बता दें कि सानिया मिर्जा ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें उनके वर्कआउट, ट्रैवल वगैरह के हाइलाइट्स दिखाई दिए। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सानिया ने कैप्शन दिया, ‘बेशक दरारें हैं, रोशनी इसी तरह से आती है।’
इन तस्वीरों ने आते ही फैंस का ध्यान खींचना शुरू कर दिया। इस बीच एक तस्वीर ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा जिसमें सानिया मिर्जा के नन्हें लाडले बेटे इजहान मिर्जा मलिक अपनी गोद में एक नवजात बच्चे को खिलाते हुए दिखाई दिए।
बेबी गर्ल को देख यूजर्स हुए कन्फ्यूज
सानिया के लाडले इजहान मिर्जा मलिक गोद में लिए बच्चे को प्यार से निहारते हुए दिखाई दिए। जैसे ही तस्वीर वायरल हुई तो उसने सोशल मीडिया पर हलचल मचानी शुरू कर दी। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि टेनिस प्लेयर दोबारा से मां बन गई हैं। वहीं कुछ लोगों ने बधाई देनी भी शुरू कर दी।
वैसे आपको बता दें कि तस्वीर में दिख रहा बच्चा सानिया का नहीं बल्कि उनकी बहन अनम मिर्जा का है। तस्वीर देखकर लग रहा है कि ये अनम की नन्ही बेटी दुआ के जन्म के समय की है।
परिवार संग बिता रहीं क्वालिटी टाइम
बता दें कि सानिया मिर्जा इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। लाइमलाइट से दूर उनका पूरा फोकस सिर्फ परिवार और बेटे पर है। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक होने के बाद से सानिया हैदराबाद में परिवार और दोस्तों के साथ रह रही हैं। इसके अलावा वो दुबई भी आती-जाती रहती हैं। इन दिनों सानिया मिर्जा अपने बेटे इजहान मिर्जा मलिक के साथ खूबसूरत और यादगार पल बिताने पर ध्यान दे रही हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines