Sania Mirza Latest Post: भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपनी शादी टूटने के बाद से लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में सानिया को लेकर खबर आई थी कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) से शादी करने वाली हैं। हालांकि सानिया कई बार ये साफ कर चुकी हैं कि उनकी लाइफ में कोई नहीं है, लेकिन फिर भी सानिया को लेकर इस तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। इस बीच अब सानिया ने अपने बेटे संग अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की, जिसमें मां-बेटे का प्यार साफ झलक रहा है।
इंटरनेट पर छाई फोटो
सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अपने बेटे संग नजर आ रही हैं। जी हां, सानिया के हालिया पोस्ट में देखा जा सकता है कि वो अपने बेटे संग पोज दे रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सानिया ने कैप्शन में लिखा है कि येस… जैसे ही सानिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया, तो आते ही छा गया। फैंस ने भी इस पोस्ट पर खूब कमेंट्स किए।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि हां, आप दोनों सच में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि द बेस्ट फोटो। तीसरे यूजर ने लिखा कि शो क्यूट। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप दोनों बेस्ट हैं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब सानिया ने अपने बेटे संग कोई फोटो शेयर की है। जी हां, जब भी सानिया अपने बच्चे संग कोई फोटो शेयर करती है, तो फैंस उस पर इस तरह ही प्यार बरसाते हैं।
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं सानिया
गौरतलब है कि सानिया मिर्जा अपने पति से अलग हो चुकी हैं। ऐसे में उनकी पर्सनल लाइफ का सुर्खियों में रहना कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि उनकी प्राइवेट लाइफ को लेकर सामने आ रही खबरें महज अफवाह ही साबित होती है, लेकिन बावजूद इसके लोग मानने को तैयार ही नहीं है और ना जाने कहा कि से सानिया का पर्सनल लाइफ की अफवाहों को बार-बार हवा मिल जाती है।
सानिया के पिता ने किया था रिएक्ट
हाल ही में जब पति शोएब मालिक से अलग होने के बाद सानिया का नाम मोहम्मद शमी संग जुड़ा, तो इस पर सानिया के पिता को सफाई देनी पड़ी। जी हां, सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा (Imran Mirza) ने इन खबरों पर सफाई देते हुए इन्हें खारिज किया और कहा था कि इस तरह की कोई भी खबर सच्ची नहीं है और ये सब बकवास हैं। सानिया के पिता का कहना था कि वो तो कभी शमी से मिली भी नहीं हैं, तो भला ये खबरें कैसे सच हो सकती हैं? जे भी हो लेकिन सानिया का उनके बेटे के लिए प्यार अलग ही दिखाई देता है और वो सच में उनके लिए खास है।
यह भी पढ़ें- कैप्टन G. R. Gopinath कौन? जिन्होंने कम लागत में लोगों तक पहुंचाई हवाई सेवा, बॉलीवुड ने बनाया ‘Sarfira’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines