पॉपुलर एक्ट्रेस पायल रोहतगी और उनके हसबैंड पहलवान और मोटिवेशनल स्पीकर संग्राम सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को लेकर चर्चा है कि इनकी शादी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। तलाक की अफवाहों के बीच अब संग्राम सिंह ने इस पर रिएक्ट कर दिया है। आइए जानते हैं कि इन अफवाहों पर संग्राम का क्या कहना है?
संग्राम सिंह ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में संग्राम सिंह ने इन अफवाहों पर बात करते हुए कहा कि इस तरह की कोई भी बात हमारे रिश्ते में नहीं है। हमारी शादी को 14 साल हो गए हैं। हम लोग इतने सालों से साथ हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। इसलिए इस तरह की झूठी बातें और अफवाहें फैलाना सही बात नहीं है। पायल ने बीते दिन संग्राम के चैरिटेबल फाउंडेशन से इस्तीफा भी दिया था, जिसके बाद दोनों के अलग होने की चर्चा तेज हो गई थी।
पायल ने दिया इस्तीफा
इस बारे में बात करते हुए संग्राम ने कहा कि पायल का फाउंडेशन से इस्तीफा देना उनका पर्सनल फैसला था और वो इसका पूरा सम्मान भी करते हैं। संग्राम ने बताया कि दोनों का काम करने का तरीका अलग है। पायल को जो सही लगा उन्होंने वो किया। संग्राम ने कहा कि किसी की गलती कहकर रिश्तों को तोलना सही नहीं है।
सुनीता को दिया गया पद
वहीं, अब अगर इस पद की बात करें तो पायल के बाद ये पद संग्राम की बहन सुनीता को दे दिया गया है। सुनीता कुमारी अब अपने भाई के साथ काम करेंगी। संग्राम की ये फाउंडेशन करंट में 175 से भी ज्यादा बच्चों की पढ़ाई में मदद कर रही हैं। संग्राम का सोचना है कि अगर लोग थोड़ा-सा भी सहयोग करें तो बहुत सारे बच्चों का फ्यूचर सही हो सकता है।
पायल ने शेयर किया था पोस्ट
बता दें कि पायल ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में पायल ने संग्राम के फाउंडेशन को छोड़ने का ऐलान किया। जैसे ही पायल का पोस्ट सामने आया, तो यूजर्स ने इस पर जमकर रिएक्ट किया। पायल ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है, इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कौन थीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Humaira Asghar Ali, जिनकी फ्लैट में मिली डेड बॉडी
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines