Sangeeta Bijlani Talk About Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan) के फैंस का एक सवाल हमेशा रहता है कि वो शादी कब करेंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी शादी होते-होते रह गई। जी हां, जिस लड़की के साथ वो सात फेरे लेने वाले थे और शादी के कार्ड बंट गए थे उक लड़की का नाम है संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani)। हाल ही में इंडियन आइडल के सेट पर एक्ट्रेस ने सलमान खान को लेकर कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं। हालांकि उन्होंने सलमान का नाम नहीं लिया लेकिन इशारों-इशारों में उन्होंने अपने मन की बात कह दी। उन्होंने बताया कि वो उन्हें कंट्रोल करते थे। आइए जानते हैं पूरी बात…
वो मुझे कंट्रोल करते थे
संगीता बिजलानी इंडियन आइडल के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाई दी। उन्होंने इस शो में आने के बाद काफी मस्ती की और फिर अपनी लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे खुलासे किए। संगीता से कंटेस्टेंट ने पूछा कि आपका जो करियर है उनमें से आप क्या चेंज करना चाहेंगी। इस पर संगीता कहती हैं कि जो थे न हमारे एक्स थे न वो हमें बहुत ही कंट्रोल में रखते थे और बोलते थे कि ये मत पहने, ऐसे कपड़े मत पहनो छोटे कपड़े मत पहनों।
यह भी पढ़ें:मिथुन चक्रवर्ती से ब्रेकअप के बाद कैसी हो गई थी श्रीदेवी की हालत? करीबी ने किया खुलासा
नहीं लिया सलमान का नाम
सलमान खान का नाम लिए बिना ही संगीता ने सब कुछ कह डाला। हालांकि जैसे ही उन्होंने कहा कि वो थे न हमारे एक्स, इस पर सभी ने चौंकते हुए पूछा कि कौन थे वो। संगीता ने कहा कि नाम नहीं लुंगी लेकिन वो बहुत ही स्ट्रिक्ट थे। मैं छोटे कपड़े नहीं पहन सकती थी। मुझे अपने मर्जी के कपड़े पहनने की अनुमति नहीं थी। मैं उस समय बहुत ही शर्मीली थी।
अब पूरी तरह बदल गई हूं मैं
संगीता बिजलानी ने कहा कि हालांकि मैं पहले बहुत ही अलग थी, लेकिन अब बदल गई हूं। अब मैं पूरी की पूरी गुंडी हूं। मैं हमेशा से बहुत रिजर्व थी, लेकिन अब मैंने अपने आपको बदल लिया है। मैं अब वही हूं जो मैं असल में हूं। उन्होंने शो में बता दिया था कि उनका और सलमान का एक रिश्ता था जो बाद में टूट गया।
यह भी पढ़ें: Salman Khan का Ambani Family से कैसा है रिश्ता? वायरल वीडियो से मिले सबूत
संबंधित खबरें
'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
1 hr agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
2 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
3 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
4 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
5 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
5 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
22 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines