Sangeeta Bijlani, Salman Khan: बॉलीवुड के बहुत सारे ऐसे स्टार्स हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। ना सिर्फ अपनी निजी लाइफ को लेकर सुर्खियों में बल्कि सेलेब्स कई बार खुद भी कुछ ऐसा रिवील कर देते हैं, जो चर्चा में आ जाता है। इसमें अगर सलमान खान की बात करें तो सलमान खान भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच अब अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने एक्टर संग अपनी शादी टूटने पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?
इंडियन आइडल 15
हाल ही में अभिनेत्री संगीता बिजलानी सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 15 (Indian Idol 15) में बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आईं। इतना ही नहीं बल्कि शो का एक प्रोमो भी सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में संगीता, सलमान खान संग टूटी शादी पर बात करती दिख रही हैं। इस वीडियो में जब संगीता से पूछा गया कि क्या आपकी और सलमान की शादी के कार्ड छप गए थे, तो एक्ट्रेस ने इस पर कहा कि हां, वो झूठ तो नहीं है।
वीडियो में क्या?
इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि फिर विशाल ददलानी, संगीता से उस कहानी के बारे में पूछ रहे हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, संगीता ने इस पर विस्तार से बताने से परहेज किया। गौरतलब है कि सलमान खान और संगीता को लेकर कई सालों पहले बातें सुनने को मिलती थीं।
दोनों के अफेयर को लेकर होती थी बातें
एक टाइम ऐसा था कि दोनों के प्यार के चर्चे बी-टाउन में भी जोरों पर हुआ करते थे। करीब सात साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और दोनों शादी के बंधन में भी बंधन वाले थे, लेकिन लास्ट मूवमेंट पर आकर दोनों ने शादी तोड़ने का फैसला किया था और दोनों अलग हो गए थे। सलमान से अलग होने के बाद संगीता बिजलानी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन से साल 1996 में शादी कर ली थी।
यूलिया वंतूर के साथ जुड़ रहा नाम
बता दें कि ये शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चली और दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। वहीं, अगर संगीता और सलमान की बात करें तो दोनों स्टार आज भी एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। सलमान खान की बात करें तो वो भी अभी तक सिंगल हैं और उन्होंने भी शादी नहीं की है। हालांकि, बीते कुछ दिनों से एक्टर का नाम यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जा रहा है, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस पर रिएक्ट नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- OTT पर आ रही The Sabarmati Report, कब और कहां देखने को मिलेगी ‘गोधरा कांड’ की कहानी?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
7 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
7 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines