Karanveer Mehra And Chum Darang: बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक तरफ उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। दूसरी तरफ उन्हें एक फिल्म का ऑफर मिल गया है। इस फिल्म में उनके साथ चुम दरांग भी नजर आएंगी। इस बात का ऐलान खुद संदीप सिकंद ने किया है, जो बिग बॉस 18 में करणवीर और चुम को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। इस बात के सामने आते ही फैंस भी काफी खुश हो गए हैं। जाहिर है कि बिग बॉस की जर्नी के दौरान #Chumveer लगातार एक्स पर ट्रेंड कर रहा है।
संदीप सिकंद ने अनाउंस की फिल्म
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करणवीर मेहरा और चुम दरांग को पहली बार एक साथ देखा गया। बिग बॉस 18 के घर से बाहर आने के बाद करणवीर और चुम को एक साथ में देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए। इस मौके पर उनके साथ दिग्विजय राठी और संदीप सिकंद भी नजर आए। पैपराजी ने चारों को एक साथ कैमरे में कैप्चर किया। जब संदीप से पूछा गया कि क्या वह करण और चुम को लेकर सीरियल बनाएंगे? इस पर उन्होंने कहा कि सीरियल नहीं वह फिल्म बनाएंगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के चर्चित कंटेस्टेंट्स, जिन्होंने शो में बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां
वीडियो में करणवीर मेहरा कहते हैं, ‘संदीप सिकंद ने मेरी बहुत मदद की है। बिग बॉस 18 में संदीप ही थे जिन्होंने मुझे जगाया था।’ इस पर दिग्विजय मजाक करते हुए कहते हैं कि वह करण से पूछते रहते थे कि आखिर बिग बॉस 18 के कन्फेशन रूम में कौन आया था जिससे करणवीर का गेम बिल्कुल बदल गया था।
पेड मीडिया की बात पर कसा तंज
जब पैपराजी करणवीर मेहरा से कहती है कि संदीप सिकंद ने पहले ही कह दिया था कि बिग बॉस 18 के विनर आप ही होंगे। इस पर करण मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि उन्होंने पेड मीडिया की तरह संदीप सिकंद को भी पैसे दिए थे। ये सुनकर सब हंसने लगते हैं। बता दें कि जिस वक्त बिग बॉस 18 में मीडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी तब मीडिया ने करणवीर मेहरा के सपोर्ट में घरवालों की गेम पर कई सवाल उठाए थे।
अविनाश ने उठाया था मुद्दा
अविनाश मिश्रा ने विवियन डीसेना से बात करते हुए कहा था कि उन्होंने करणवीर मेहरा की तरह मीडिया को खरीदा नहीं है। इसके बाद काफी चर्चा हुई थी कि करणवीर की पेड मीडिया बिग बॉस 18 में आई थी। इस बात को लेकर अविनाश और विवियन काफी ट्रोल हुए थे।
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
39 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
2 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines