Sandeep Reddy Vanga Watched Dhurandhar 2: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. ‘स्पिरिट’ डायरेक्टर ने आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ देखी है और इस फिल्म को देखते ही डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर दिया. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को देखने के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने रणवीर सिंह और आदित्य धर को एक खास नसीहत दे डाली. डायरेक्टर का पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं संदीप रेड्डी वांगा ने बुरी नजर लगाने वालों पर भी अपनी भड़ास निकाली है. चलिए आपको भी बताते हैं डायरेक्टर ने क्या कुछ कहा?
किस पर भड़के संदीप रेड्डी वांगा?
संदीप रेड्डी वांगा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. डायरेक्टर अक्सर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रख चुके हैं. वहीं अब सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा बताया जा रहा है. इस पर संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी राय रखते हुए कहा, ‘कई लेखकों और एक्टर्स ने अपने करियर प्रोपेगेंडा के सहारे बनाए और उस वक्त पूरी फिल्म इंडस्ट्री चुप रही. लेकिन अब वही लोग ‘धुरंधर 2′ का मजाक उड़ा रहे हैं.’ वांगा ने तंज कसते हुए कहा कि अगर किसी की मेहनत का मजाक उड़ाना ही आपका पहला रिएक्शन है तो आपको खुद को ‘लिबरल’ कहने का हक नहीं है. उन्होंने ये भी सवाल उठाया कि आखिर कब से कड़वे सच को प्रोपेगेंडा कहा जाने लगा?
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 22वें दिन सिंगल डिजिट में की कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन का जानें हाल
आदित्य धर और रणवीर सिंह को दी नसीहत
वहीं संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी पोस्ट में रणवीर सिंह और आदित्य धर को भी टैग करते हुए उनकी तारीफ की. साथ ही वांगा ने कहा कि कल रात मैंने फिल्म देखी और ये जबरदस्त है. लेकिन आदित्य धर और रणवीर सिंह को मैं एक नसीहत देना चाहूंगा कि जितनी काली नजर आप दोनों पर लगी है वो इतनी आसानी ने नहीं उतरेगी. आप लोगों की नजर उतारने के लिए सिर्फ लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा, बल्कि पूरा खेत जलाना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: ‘नीली आंखे और लंबी हाइट…’, Akshay Kumar के बेटे Aarav को देख सब हैरान, वीडियो वायरल
आदित्य धर ने भी दिया रिप्लाई
सोशल मीडिया पर संदीप रेड्डी वांगा का ये रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है. आदित्य धर ने भी संदीप रेड्डी वांगा की पोस्ट पर रिप्लाई दिया. आदित्य धर ने कहा कि मेरे प्यारे संदीप, मुझे आपका साफ और बेबाक अंदाज बहुत पसंद है. आप सही बात पर डटे रहते हैं और जरूरत पड़ने पर खुलकर जवाब देते हैं. आपकी ईमानदारी और अपने काम पर भरोसा सच में प्रेरित करता है. बता दें ‘धुरंधर 2’ ने 22 दिनों में वर्ल्ड वाइड 1,665.23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
36 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines