बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्प्रिरिट’ से बाहर हुए लगभग 1.5 साल से ज्यादा का समय हो गया है. हाल ही में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने दावा किया है कि दीपिका पादुकोण फिल्म के प्रॉफिट में 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी की मांग की थी, जिसके बाद एक बार फिर एक्ट्रेस फिल्म ‘स्प्रिरिट’ से बाहर होने को लेकर चर्चा में आ गई है.
वहीं अब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का भी इस मामले पर रिएक्शन सामने आ गया है. बता दें कि एक्ट्रेस ने खुद कुछ नहीं बोला है. लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को लाइक किया है, जिसमें फिल्म ‘स्प्रिरिट’ से जुड़े विवाद के बारे में लिखा गया है. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अगर आप संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्प्रिरिट’ और दीपिका पादुकोण के बीच चल रहे विवाद को नहीं जानते हैं, तो हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Spirit से क्यों बाहर हुईं दीपिका पादुकोण? फिल्म के मेकर्स ने किया नया खुलासा
प्रणय रेड्डी वांगा ने दीपिका को लेकर क्या कहा?
प्रणय ने NTV से बात करते हुए साफ किया कि फिल्म ‘स्प्रिरिट’ के लिए संदीप रेड्डी वांगा और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बीच करीब डेढ़ साल से चर्चा चल रही थी. इस मूवी में वो (संदीप) दीपिका को कास्ट करना चाहते थे. लेकिन जब फिल्म के लिए बात आगे बढ़ी तो यह मामला आर्थिक संकट जा पहुंचा. प्रणय ने यह भी दावा किया है कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘स्प्रिरिट’ की प्रॉफिट से 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी की मांग की थी. हालांकि, प्रणय ने यह भी कहा कि कलाकारों को अपनी शर्तों को रखना गलत नहीं है. लेकिन मेकर्स फिल्म का बजट को ध्यान में रखना भी काफी अहम होता है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रोडक्शन टीम दीपिका को उनकी मांग की तुलना में 5-6 करोड़ ज्यादा भी देने को तैयार थी. लेकिन फिल्म के पूरे बजट और शेयरिंग को देखते हुए दोनों की सहमति नहीं बन पाई थी. हालांकि, बाद में मेकर्स ने दूसरा ऑप्शन भी तलाशना शुरू कर दिया था.
प्रणय रेड्डी वांगा ने यह भी आरोप लगाया कि जब मेकर्स ने दूसरा ऑप्शन तलाशना शुरू किया, तो फिल्म की कहानी और दीपिका के किरदार की जानकारी बाहर आने लगी. प्रणय ने कहा की जिसकी वजह से टीम काफी परेशान थी.
यह भी पढ़ें: आर्यन खान की Bads of Bollywood का आएगा दूसरा सीजन? राइटर ने दिया बड़ा अपडेट
दीपिका ने लाइक किया पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा, ‘संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय ने दावा किया है कि एक्ट्रेस दीपिका ने फिल्म ‘स्पिरिट’ (Spirit) के प्रॉफिट में 10% हिस्सेदारी मांगी थी. लेकिन मैं यह सोच रही हूं कि क्या हम भूल गए हैं कि सालों से एक्टर ऐसा करते चले आ रहे हैं. लेकिन जब कोई एक्ट्रेस ने ऐसा किया, तो इसे अगल क्यों देखा जाने लगा. ऐसा लगता है कि किसी मेल के इगो की वजह से एक्ट्रेस ने मूवी को ठुकरा दिया है.’ इस पोस्ट को दीपिका पादुकोण ने लाइक किया है, जिससे यह पता चलता है कि एक्ट्रेस इस बात से काफी सहमत थी.
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
17 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines