Sanchita Basu In Thukra Ke Mera Pyaar: पिछले महीने 22 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ स्ट्रीम की गई थी। हर हफ्ते इस सीरीज का एक एपिसोड रिलीज किया जाता है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यह सीरीज अब तक की सबसे लंबी हिंदी वेब सीरीज बन गई है। खैर आज हम आपको इस सीरीज की मेन एक्ट्रेस संचिता बसु के बारे में बताएंगे, जो कभी इंस्टाग्राम पर रील बनाती थीं लेकिन आज वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ के जरिए फैंस का बेशुमार प्यार हासिल कर रही हैं। आइए जानते हैं कि हॉटस्टार की पॉपुलर एक्ट्रेस बन गईं संचिता बसु कौन हैं…
कौन हैं संचिता बसु?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभा रहीं संचिता बसु बिहार के सलखुआ प्रखंड की रहने वाली हैं। हालांकि उनकी परवरिश भागलपुर में हुई है। 24 मार्च 2004 को जन्मीं संचिता उम्र में भले ही कम हों लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं है। संचिता की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने माउंट कार्मेल स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है।
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते के TOP 10 टीवी एक्टर्स कौन? Bigg Boss 18 इस मामले में बना नंबर 1
रील बनाकर हुई थीं फेमस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संचिता बसु एक्ट्रेस बनने से पहले रील्स बनाती थीं। उन्होंने बतौर टिकटॉकर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील बनाया करती थीं। इस तरह से उनके इंस्टाग्राम पर 4.7 मिलियन फॉलोअर्स हो गए। साल 2022 में संचिता ने तेलुगु-कॉमेडी फिल्म ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ से फिल्मी पर्दे पर डेब्यू किया। इस फिल्म में कुंदन एलेक्स जेड और महेश अचंता मुख्य किरदार में नजर आए थे।
फैंस भी सीरीज को कर रहे पसंद
संचिता बसु को असली पॉपुलैरिटी हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ से मिली है, जो इस वक्त लोगों का काफी ध्यान खींच रही है। इस सीरीज में उन्होंने शान्विका चौहान नाम की एक दबंग लड़की का किरदार निभाया है। इस वेब सीरीज में प्यार, नफरत और इंतकाम की कहानी दिखाई गई है। दिलचस्प बात यह है कि इस वेब सीरीज का टाइटल बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और कृति खरबंदा की वेब सीरीज ‘शादी में जरूर आना’ के एक गाने पर रखा गया है। सीरीज को देखकर आपको काफी हद तक इस फिल्म की याद भी आएगी।
संबंधित खबरें
21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
35 mins ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
22 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
23 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines