Actress Who Faced Casting Couch: बॉलीवुड में अक्सर कास्टिंग काउच पर कोई ना कोई एक्टर या एक्ट्रेस खुलासा कर ही देते हैं। फिल्मों में काम देने के बहाने अक्सर स्टार्स को कास्टिंग काउच का शिकार बनाया जाता है। अब बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच का जिक्र किया है। उन्होंने खुलासा किया है कि उनके साथ भी कास्टिंग काउच जैसी घिनौनी हरकत करने की कोशिश की जा चुकी है। आखिर कौन है ये एक्ट्रेस जिसने अब अपने साथ हुई अजीब हरकत का खुलासा किया है इस रिपोर्ट में जानिए।
सनाया ईरानी के साथ कास्टिंग काउच
टीवी की मशहूर अभिनेत्री सनाया ईरानी, जिन्होंने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने टीवी के फेमस शोज ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ और ‘मिले जब हम तुम’ समेत कई सीरियल्स में काम किया। एक्ट्रेस ने हाल ही में कास्टिंग काउच के अपने अनुभव को शेयर किया है। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म के लिए एक बड़े डायरेक्टर ने उन्हें बिकिनी पहनने के लिए कहा जिससे वो काफी परेशान हुईं।
डायरेक्टर ने बिकिनी के लिए की जबरदस्ती
सनाया ने कहा कि कुछ साल पहले एक साउथ इंडस्ट्री के डायरेक्टर ने उनसे एक फिल्म के लिए मिलने की इच्छा जताई थी। उस समय, वो फिल्मों में काम करने के लिए तैयार नहीं थी लेकिन फिर शख्स ने उन्हें मिलने के लिए मजबूर किया। सनाया के मुताबिक जब वो उससे मिलीं, तो उसने उन्हें एक ‘फुलर’ एक्ट्रेस को कास्ट करने की अपनी जरूरत बताई। सनाया ने साफ किया कि वो उस कैटेगरी में फिट नहीं आतीं और उन्होंने तुरंत मना कर दिया।
डायरेक्टर ने सनाया से पूछे अजीब सवाल
सनाया ने आगे खुलासा किया कि एक बॉलीवुड डायरेक्टर की सेक्रेटरी ने उन्हें म्यूजिक वीडियो में काम करने का प्रस्ताव दिया। जब सनाया ने इस प्रस्ताव में रुचि नहीं दिखाई, तो सेक्रेटरी ने उन्हें डायरेक्टर से एक बार बात करने के लिए कहा। डायरेक्टर से बातचीत के दौरान, सनाया को एक अजीब सवाल का सामना करना पड़ा। डायरेक्टर ने उन्हें फोन पर बताया कि वो एक बड़ी फिल्म बना रहे हैं जिसमें कई बड़े अभिनेता होंगे और इसमें उन्हें बिकिनी पहननी होगी।
गुस्से में सनाया फोन काटा
जब सनाया ने फिल्म में उनके रोल के बारे में पूछा तो डायरेक्टर ने बिकिनी पर ही एक बार फिर सनाया से बात की। डायरेक्टर की रूड बातों से परेशान होकर सनाया ने फोन काट दिया। सनाया ने कहा कि वो साफ-साफ ये बताना चाह रहा था कि तुम्हें उसके लिए साथ में सोना पड़ेगा। इसके बाद गुस्से से लाल हुईं सनाया ने फोट काट दिया।
बॉलीवुड में कास्टिंग काउच एक गंभीर मुद्दा
कास्टिंग काउच का ये मामला नया नहीं है, इससे पहले भी कई बाकी अभिनेत्रियों ने भी इस तरह के अनुभव साझा किए हैं, जिससे साफ होता है कि ये समस्या केवल एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री की है।
सनाया के इस खुलासे ने एक बार फिर कास्टिंग काउच की गंभीरता और उसके प्रभाव को जगजाहिर कर दिया है। ये घटना उन सभी महिलाओं के लिए एक अहम मैसेज है जो अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही हैं और अपने आत्म-सम्मान को बनाए रखते हुए इस मुश्किल का सामना कर रही हैं। इन दिक्कतों के खिलाफ आवाज उठाना काफी अहम रहता है।
यह भी पढ़ें: अरहान नहीं जानता कि मैं क्या करती हूं? Paris Olympics में दिखीं Malaika Arora ने खोला बेटे का राज
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 hr agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
2 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
3 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
4 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
4 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
17 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
18 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
21 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines