Sanam Teri Kasam Deleted Scene: हिंदी सिनेमा की पॉपुलर फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ इन दिनों थिएटर्स में अपना जलवा दिखा रही है। फिल्म को 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रि-रिलीज किया गया है। लोगों की बड़ी डिमांड पर फिल्म फिर से सिनेमाघरों में लगी है और इस फिल्म को रि-रिलीज पर बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। हर कोई फिल्म की तारीफ करता नजर आ रहा है। इस बीच हम आपको फिल्म के उस सीन के बारे में बता रहे हैं, जो शूट जो हुआ, लेकिन फिर फिल्म से डिलीट कर दिया गया। आइए जानते हैं इस सीन के बारे में…
फिल्म का डिलीट सीन
दरअसल, हाल ही में हर्षवर्धन राणे ने bollywoodfriday_ को दिए एक इंटरव्यू में इस सीन के बारे में बात की और एक्टर ने बताया कि वो कौन-सा सीन है? इस बारे में बात करते हुए हर्षवर्धन राणे ने कहा कि अगर फिल्म के किसी डिलीट सीन की बात करूं, एक सीन था जहां पर वो फोन को लेकर आती है और मैं ब्रैड और दूध लेकर आ रहा हूं और जो लड़के उसे देखने आए थे कि अरे किस आंटी से शादी करवा रहे, मैं भी सुन लेता हूं, वो भी सुन लेती है।
हर्षवर्धन ने किया खुलासा
हर्षवर्धन राणे ने आगे कहा कि इसके बाद जब मैं लिफ्ट में जाता हूं, तो देखता हूं कि वो फोन के साथ परेशानी में है, तो मैं उसका फोन लेता हूं और लिफ्ट के बीच में जो जगह होती है उसे वहां फेंक देता हूं और फोन सीधा टूट जाता है और जब वो ऊपर जाती है और आप देखेंगे, तो उसके हाथ में फोन नहीं होता।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
अब हर्षवर्धन राणे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वहीं, मैं सोचूं कि सरू के हाथ में फोन था, लेकिन बाद में नहीं दिखा, अब मुझे समझ में आ गया कि फोन कहां गया? दूसरे यूजर ने लिखा कि अरे भाई, अब तो ये चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा कि हां, हमने भी नोटिस किया ये सीन। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
‘सनम तेरी कसम’ की रि-रिलीज
गौरतलब है कि ‘सनम तेरी कसम’ को फिर से रिलीज किया गया है और इस फिल्म को लोगों का पहले से ज्यादा प्यार मिल रहा है। फिल्म हर किसी के दिल को छू रही है और लोग इसे बेहद रिलेट भी कर रहे हैं। वहीं, फिल्म अच्छी खासी कमाई भी कर रही है।
यह भी पढ़ें- Rozlyn Khan ने Navjot Singh Sidhu की वाइफ के कैंसर पर उठाए सवाल, Hina Khan पर भी कस चुकी हैं तंज
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines