हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Sanam Teri Kasam के नाम एक और रिकॉर्ड, रि-रिलीज के बाद किया बड़ा 'धमाका'

Sanam Teri Kasam: फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है और ये फिल्म थिएटर्स में जमकर कमाई कर रही है। इश बीच अब फिल्म के गाने ने नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

विज्ञापन
Sanam Teri Kasam

Sanam Teri Kasam: हिंदी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ इन दिनों थिएटर्स में लोगों को अपना दीवाना बना रही है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक फिल्म की चर्चा हो रही है। इंटरनेट पर लोग इस फिल्म के सीन्स और गानों पर रील्स बना रहे हैं। हर कोई फिल्म के बारे में चर्चा करता नजर आ जाता है। लोगों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है और रि-रिलीज के बाद से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस बीच अब फिल्म ने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आइए जानते हैं क्या?

फिल्म ‘सनम तेरी कसम’

गौरतलब है कि फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और लोगों में इसके लिए अलग ही क्रेज देखा जा रहा है। साथ ही फिल्म के गाने भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस बीच आपको बता देते हैं कि फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ का गाना ‘सनम तेरी कसम’ मूवी की रि-रिलीज के बाद भारत में तीसरा सबसे अधिक स्ट्रीम किया जाने वाला गाना बन गया है।

‘सनम तेरी कसम’ का टाइटल ट्रैक

फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के टाइटल ट्रैक ‘सनम तेरी कसम’ गाने को भारतीय लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। इस वक्त ये गाना स्पॉटिफाई पर तीसरा सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया जाने वाला गाना बन चुका है। बता दें कि इस गाने को अंकित तिवारी और पलक मुच्छल ने अपनी आवाज दी है। वहीं, हिमेश रेशमिया ‘सनम तेरी कसम’ के म्यूजिक कंपोजर हैं।

रि-रिलीज पर अच्छी खासी कमाई

इसके साथ ही अगर इस फिल्म की बात करें तो इसे भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। गौरतलब है कि फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ साल 2016 में रिलीज की गई थी। वहीं, अब लोगों की डिमांड पर इसे फिर से रिलीज किया गया है और ये फिल्म अपनी रि-रिलीज पर अच्छी खासी कमाई भी कर रही है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन लीड रोल में हैं।

हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन

फिल्म में हर्षवर्धन राणे (इंदर परिहार) और मावरा होकेन (सरस्वती पार्थसारथी) की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म के सभी गाने बेहद कमाल के हैं। साथ ही इस फिल्म के कुछ सीन भी ऐसे हैं, जो किसी को भी इमोशनल कर सकते हैं। वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म और कितने रिकॉर्ड बनाती है?

यह भी पढ़ें- Mamta Kulkarni को किसने दिए थे 2 लाख रुपये? महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा देने के बाद किया खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें