‘सनम बेरहम’ का टीजर हुआ वायरल, बसीर अली और ईशा की जोड़ी को मिला भरपूर प्यार

बिग बॉस 19 से फेम पाने वाले बसीर अली के सॉन्ग ‘सनम बेरहम’ का टीजर जारी हो चुका है. इस गाने में बसीर के साथ ईशा मालवीय नजर आई हैं. गाने का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बसीर और ईशा की केमेस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

besaram song

बसीर अली और ईशा मालवीय सॉन्ग (File Photo)

बिग बॉस से फेम पाने वाले ईशा मालवीय और बसीर अली  का इमोशनल हिंदी सॉन्ग ‘सनम बेरहम’ का टीजर जारी हो चुका है. गाने का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बसीर के इस सॉन्ग ‘सनम बेरहम’ को सुर म्यूजिक के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने को मशहूर सूफी गायक सुल्ताना नूरन  ने अपनी आवाज दी है. इस सॉन्ग में प्यार, जुदाई के साथ टूटे दिल की कहानी को पेश किया गया है, जो ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बसीर और ईशा का सॉन्ग वायरल

बसीर अली के इस इमोशनल सॉन्ग में बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट ईशा मालवीय नजर आई हैं तो बसीर अली एक वाईट रंग की कार से महल में एंट्री करते हैं. ईशा जब उनसे मिलने कार के पास आती हैं, तो देखती है कि बसीर किसी दूसरी हीरोइन के साथ इश्क  फरमा रहे हैं, जिसे देख कर ईशा शॉक हो जाती है. गाने के बैकग्राउंड में सुल्ताना नूरन की दर्द भरी आवाज ने सबके दिल को छू लिया है. इस गाने को बोल और गाने दोनों को अशोक पंजाबी ने तैयार किया है. अशोक ने इस गाने में दर्द भरी कहानी को बड़ी ही मजबूती के साथ पेश किया है. आपको बता दें कि “सनम बेरहम” गाना टूटे हुए दिलों की आवाज बन गई है. अगर आपने इस गाने को अभी तक नहीं सुना हो, तो आपको एक बार जरूर देखना चाहिए .

विज्ञापन

सनम बेरहम सॉन्ग हुआ रिलीज

आपको बता दें कि बसीर अली और ईशा मालवीय के गाने का टीजर जैसी ही रिलीज किया गया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. गाना जैसे ही शुरू होता है, तो दिखता जाता है कि ईशा मालवीय को जंजीर से बंधी हुई है. गाने की पहली लाइन ही ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. ‘अपना सनम… है बेरहम’ गाने के इस बोल ने सबका दिल जीत लिया है. खबर लिखने तक इस गाने ने हजारों में व्यूज और हजारों में लाईक बटोर लिया है. फिलहाल बिग बॉस के बसीर अली दूबई क्रूज पार्टी को इंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं.   

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ