हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3: बतौर 'बाहरवाला' हटाई जाएंगी सना सुल्तान, बिग बॉस ने दे दी वॉर्निंग

Bigg Boss OTT 3 Sana Sultan: शो की शुरुआत से ही काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। पहली बार शो में मोबाइल फोन वाले ट्वि्स्ट को लाया गया है। कंटेस्टेंट्स शो में फोन का इस्तेमाल बिग बॉस के मैसेज रीड करने के लिए करेंगे। शो के इतिहास में पहली बार एक ‘बाहरवाला’ कंटेस्टेंट भी पहुंचा है, जिसे वक्त-वक्त पर बाहर से जानकारी मिलती रहेगी। फिलहाल ये सदस्य सना सुल्तान है लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सना पर मुसीबत आने वाली है और वो जल्द ही इस फायदे से हाथ धो बैठेंगी।

विज्ञापन
Sana Sultan To get Fired As 'Baharwala' Contestant

Bigg Boss OTT 3 Sana Sultan: बिग बॉस ओटीटी 3 जब से शुरू हुआ है तब से लोगों को एंटरटेनमेंट का एक और जरिया मिल गया है। जियो सिनेमा पर लगातार बिग बॉस स्ट्रीम हो रहा है। इस बार शो में काफी बदलाव हुए हैं। शो के इतिहास में पहली बार 15 कंटेस्टेंट्स और 1 बाहरवाला यानी ‘अंडरकवर एजेंट’ बनकर पहुंचा है। इस बार घर के अंदर फोन भी अलाउड है तो मसाला और फन का डोज पहले से दोगुना हो गया है। लेकिन अब शो में ऑडियंस ‘बाहरवाला’ बनीं सना सुल्तान से ज्यादा खुश नजर नहीं आ रही है, जिसे देखते हुए बिग बॉस ने सना सुल्तान को कन्फेशन रूम में बुलाकर खूब डांट फटकार लगाई है। इतना ही नहीं बिग बॉस ने सना को गेम में जाग जाने का अल्टीमेटम भी दे दिया है।

बिग बॉस ने लगाई डांट-फटकार

सना सुल्तान को जो पहला फीडबैक बिग बॉस की तरफ से दिया गया है, उसे देखते हुए तो ये लग रहा है कि सना का बतौर ‘बाहरवाला’ पत्ता बहुत जल्द कट सकता है। जल्दी ही वो फायर की जा सकती हैं। बिग बॉ़स के फीडबैक के मुताबिक फैंस को सना की साई केतन राव और रैपर नैजी के साथ कैमिस्ट्री पंसद आ रही है। ‘बिग बॉस तक’ के ट्वीट के अनुसार बिग बॉस ने सना से कहा- ‘अगर आप चाहती हो कि ऑडियंस का ऐसा ही फीडबैक आपको हर रोज मिलता रहे तो थोड़ा सा जाग जाएं क्योंकि फिलहाल जनता को आपका इंफोर्मेशन यूसेज ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है। आप बतौर ‘बाहरवाला’ फायर होने की कगार पर हो’

कोई और बन सकता है ‘बाहरवाला’

अगर सना ने बिग बॉस की उम्मीदों के मुताबिक अपने गेम में सुधार नहीं लाया तो उन्हें जल्दी ही ‘बाहरवाला’ के तौर पर मिल रहे सारे फायदों से हाथ धोना पड़ेगा और किसी और को बिग बॉस ये मौका दे देंगे। अब देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि सना सुल्तान अपने गेम में और कैसे निखार ला पाती हैं?

विज्ञापन

शो में अभी से ही शुरू हुए लड़ाई-झगड़े

आपको बता दें इस बार शो में पहले दिन से ही काफी एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है। शो में लवकेश कटारिया, विशाल पांडे, शिवानी कुमारी, अरमान मलिक जैसे सोशल मीडिया स्टार्स मेकर्स को काफी मसाला दे रहे हैं। वहीं दिल्ली की ‘वायरल वड़ा पाव गर्ल’ भी इस बार शो में अपनी कहानी और रियल पर्सनेलिटी को जनता के सामने रखने के लिए पहुंची है। पहले ही हफ्ते सना मकबूल और साई केतन राव के बीच खाने को लेकर झगड़ा हुआ तो वहीं लवकेश कटारिया और रणवीर शौरी की भी आपस में बहस हो गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola