Sana Sultan, Mohammad Wazid: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम सना सुल्तान इन दिनों अपने निकाह को लेकर चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में सना ने मदीना में मोहम्मद वाजिद से निकाह किया है। सना ने अपने और वाजिद के कई फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में सना ने अपने शौहर का फेस रिवील नहीं किया था, लेकिन अब ‘आला गर्ल’ ने वाजिद का चेहरा फैंस को दिखा दिया है।
सना ने शेयर किया वीडियो
सना सुल्तान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने और वाजिद के निकाह का अनसीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कई जगह वाजिद का चेहरा नजर आ रहा है। वाजिद शादी की ड्रेस में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में दोनों इमोशनल होते भी नजर आ रहे हैं। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस पर लिखा कि आप दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि आपकी जोड़ी बेहद कमाल की है। तीसरे यूजर ने कहा कि सना आपके शौहर बेहद खूबसूरत हैं। एक और यूजर ने कहा कि आपको बहुत बधाई। एक अन्य ने लिखा कि शो प्योर। एक और यूजर ने कमेंट किया कि भगवान आपको बुरी बलाओं से बचाएं। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं।
अचानक शेयर की निकाह की फोटोज
गौरतलब है कि सना सुल्तान ने अपने निकाह की जानकारी देते हुए जो वीडियो शेयर किया है, उसे शेयर करते हुए उन्होंने बेहद लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। सना के कैप्शन को देखने के लिए आप उनका इंस्टाग्राम पोस्ट देख सकते हैं। बता दें कि सना ने अचानक से अपने और वाजिद के निकाह की फोटोज शेयर करके रह किसी को चौंका दिया है। सना की शादी की खबर सुनकर एक बार के लिए सब हैरान रह गए क्योंकि सना ने इसे बेहद प्राइवेट रखा था।
मोहम्मद वाजिद की इंस्टा प्रोफाइल
इसके साथ ही अगर मोहम्मद वाजिद की बात करें तो उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के हिसाब से वो भी मनोरंजन जगत से ही जुड़े हैं। वाजिद के इंस्टा बायो में लिखा है कि बॉलीवुड, टाइम ट्रैवलर, म्यूजिक और उन्होंने मुंबई की लोकेशन को भी टैग किया है। इससे साफ है कि वो भी एंटरटेनमेंट का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें- Singham Again ने तोड़े ये रिकार्ड, बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ के करीब
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines