Sana Raees Khan: मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर दर्शकों में एक अलग ही क्रेज रहता है। इस बार शो ने अपना 17वां सीजन पूरा किया है और अब बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन चल रहा है। ऐसे में बिग बॉस के पुराने कंटेस्टेंट्स भी चर्चा में हैं। कोई ना कोई शो के बारे में कुछ ना कुछ कहता नजर आ ही जाता है। हाल ही में बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट सना रईस खान ने भी अपने सफर पर बात की।
रियल लाइफ के सामने मेहद मामूली है ये झगड़े
सना रईस खान ने हाल ही में ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इसके बारे में बात करते हुए कहा कि अंडों को लेकर होने वाले झगड़े बेहद मामूली हैं क्योंकि उन्होंने हकीकत में इस कहीं ज्यादा बड़े मामले देखें हैं। सना ने कहा कि मैं पहले एक वकील के तौर पर फेमस थी, लेकिन मैं जब बिग बॉस में आई तो लोगों को ना सिर्फ मेरे केस बल्कि हर एक चीज के बारे में पता चल गया।
कुछ अलग करना था
सना ने बताया कि जैसे ही इंद्राणी मुखर्जी के साथ डॉक्यू-सीरीज रिलीज हुई, तो लोगों ने उनको पहचानना शुरू कर दिया। सना ने कहा कि आपको अपने काम से पहचान मिलती है, लेकिन मैं बिग बॉस को इतना सीरियसली नहीं लेती। मैंने हमेशा कि कहा कि मैंने बदलाव के लिए ऐसा किया। उस टाइम दिवाली की छुट्टियां थी और मुझे भी कुछ अलग करना था, तो मेरे लिए ये आखिरी मिनट में लिया गया फैसला था।
मैं शो जीतने के लिए नहीं गई थी
उन्होंने आगे कहा कि मैं बिग बॉस में लंबे टाइम तक रहने के लिए या फिर शो जीतने के लिए नहीं गई थी। हां, अगर मैं इस इरादे से वहां जाती तो मैं जरूर शो को जीत सकती थी। खैंर, जो भी हो मैं शो के घर में रही और लोगों ने मुझे प्यार दिया और इसके लिए मैं दर्शकों की आभारी हूं। शो के घर मे मुझे बहुत टाइम मिला और मेरे पास कोई काम नहीं था, इसलिए मुझे उन सभी सो बात करने का मौका भी।
मर्डर और ड्रग जैसे केस संभाले हैं
सना ने आगे कहा कि कुछ सिचुएशन ऐसी हैं, जिनको देखकर मैं हैरान रह जाती हूं। जैसे एक सदस्य घर के अंदर अंडों के लिए चिल्ला रहा था। ये सब देखकर मुझे लगता है कि बाहर मैंने मर्डर और ड्रग जैसे केस संभाले हैं, तो मैं अंडों के लिए तो नहीं लड़ सकती। सना ने कहा कि कभी-कभी ऐसा भी हुआ कि मैं कोने में बैठकर घर में हो रहे झगड़ों का मजा लेती थी और सोच लेती थी कि अगर कोई मुझसे कुछ कहेगा तो मैं कोई रिएक्ट नहीं करूंगी।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: वोटिंग नहीं तो फिर क्यों घर से बाहर हुईं पायल मलिक? ‘बेघर’ होने के बाद खुद किया खुलासा
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
8 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
9 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
10 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
11 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines