Sana Makbul Boyfriend Reaction: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ अब खत्म हो चुका है। शो की ट्रॉफी सना मकबूल ने अपने नाम कर ली। जहां रणवीर शौरी को शो का विनर माना जा रहा था, लेकिन आखिरी वक्त में जनता ने सना को अपना प्यार और सपोर्ट देकर ट्रॉफी का हकदार बनाया। वहीं रैपर नैजी फर्स्ट रनर-अप रहे। सना की जीत से बेशक बिग बॉस ओटीटी 3 के कुछ कंटेस्टेंट्स खुश नहीं हैं, लेकिन सना ने अपनी जीत से साबित कर दिया कि फोकस क्लीयर रखो तो जीतने से कोई नहीं रोक सकता। सना मकबूल की जीत पर उनके बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेडी का रिएक्शन भी आ गया है। उन्होंने एक्ट्रेस के बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर बनने पर खुशी जाहिर की है। साथ ही उनके साथ अपने फ्यूचर प्लान पर भी बड़ा खुलासा कर दिया है।
शादी पर दिया बड़ा हिंट
जी हां, सना मकबूल के बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेडी ने बातों ही बातों में हिंट दे दिया है कि वो जल्द ही एक्ट्रेस के साथ शादी करने वाले हैं। उनका एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें श्रीकांत ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वो जल्द ही सना से शादी करेंगे। जाहिर है कि बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में सना मकबूल को सपोर्ट करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी लेडी लव की जीत पर खुशी जाहिर की। श्रीकांत ने बताया कि सना की जीत से वो सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं।
श्रीकांत बुरेडी ने सना मकबूल के विनर बनने के बाद अपना रिएक्शन दिया जिसमें उन्होंने कहा, ‘सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। सना ने बहुत गरिमा के साथ गेम को खेला है।’ इसके बाद जब श्रीकांत से शादी के बारे में सवाल किया गया तो वो शरमाने लगे। उन्होंने कहा, ‘हो जाएगी। सब पता चल जाएगा। दो महीने में कुछ नहीं होने वाला। समय लगेगा लेकिन पक्का होगा। हम शादी जरूर करेंगे। सभी को बुलाएंगे।’
सना के कॉन्फिडेंस ने बनाया विनर
सना मकबूल के बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेडी की बातों से तो यही पता चलता है कि वो अब इंतजार नहीं करने वाले हैं और सना मकबूल के साथ जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे। गौरतलब है कि सना मकबूल का शो जीतना पहले अन एक्सपेक्टेड माना जा रहा था लेकिन आखिरी दिनों में उन्होंने दिखा दिया कि उनमें विनर बनने की सारी क्वालिटी है। उनके कॉन्फिडेंस ने ही उन्हें विनर की ट्रॉफी दिलाई। ऐसा इसलिए भी क्योंकि सना शो की शुरुआत से क्लीयर थीं कि वो बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी जीतने आई थीं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
34 mins ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 hr agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
4 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
6 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
7 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines