Bigg Boss OTT 3: 5 दिन में बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है और अभी भी घर में 7 कंटेस्टेंट्स बाकी हैं। इन सबके बीच एक तगड़ा कम्पटीशन चला रहा है। कृतिका, अरमान, नैजी, सना मकबूल, रणवीर शौरी, लवकेश कटारिया और साई केतन राव में से ही कोई एक बिग बॉस का विनर बनेगा। वहीं, अब 5 दिन पहले ही शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील हो गए हैं। अब टॉप 3 तक कौन-कौन पहुंचेगा वो नाम सामने आ गए हैं। चलिए जानते हैं कि इस बार टॉप 3 में कौन शामिल हैं?
आज कौन हो सकता है एलिमिनेट?
सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि किसका गेम प्ले कैसा चल रहा है। उसी हिसाब से आपको टॉप 3 कौन हैं खुद-ब-खुद समझ आ जाएंगे। नैजी की बात करें तो अभी तक शो में उन्हें किसी ने भी सीरियसली नहीं लिया है। न तो वो घरवालों को खतरा लगते हैं और ही दर्शकों को विनर मटेरियल लगते हैं। ऐसे में वो शो जितने के काबिल नहीं लग रहे हैं। बात साई की करें तो हो सकता है कि आज ही साई केतन राव एलिमिनेट हो जाएं। प्रियंका चाहर चौधरी और मुनव्वर फारूकी अब बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे।
ये कंटेस्टेंट नहीं बढ़ेंगे आगे!
इन दोनों के शो में आने का मकसद एक कंटेस्टेंट की एलिमिनेशन बताया जा रहा है। वहीं, मीडिया ने साई को फुसकी बंब बताया है ऐसे में वो आज ही घर से बाहर हो सकते हैं। उनके अलावा कृतिका भी कमजोर खिलाड़ी मानी जा रही हैं और उनका गेम अपने पति तक ही सीमित है। ज्यादा से ज्यादा वो बस चाय-कॉफी बनाते हुए नजर आती हैं या फिर जिम में दिखती हैं। अब तो कृतिका खुद कह चुकी हैं कि उन्हें ये शो नहीं जीतना और वो बाहर जाना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui की Bigg Boss के घर में हुई ग्रैंड एंट्री, टनल से होगी किसकी एग्जिट?
टॉप 3 के नाम रिवील
अरमान मलिक ने भी शो से बाहर होने का मन बना लिया है। ऐसे में टॉप 3 में लवकेश कटारिया, सना मकबूल और रणवीर शौरी को देखा जा रहा है। सारा कॉम्पिटिशन 2 लोगों के बीच है। सना को तो शो में नेगेटिव दिखाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में उनके जीतने के चांस बेहद कम हैं। रणवीर शौरी पर मेकर्स काफी मेहरबान हैं। हर चीज में रणवीर को सही ठहराया जाता है। ऐसे में अगर शो का विनर बायस्ड होता है तो वो रणवीर शौरी होंगे। दूसरी तरफ अगर एल्विश यादव की आर्मी का सपोर्ट लव कटारिया पर रहा तो वो ही शो के विजेता बनेंगे।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
12 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
13 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
14 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
17 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
18 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines