Bigg Boss Nomination Task: बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार का वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा। घर से एक एग्जिट और एक नई एंट्री हो चुकी है। ऐसे में इक्वेशन लगातार बदल रहे हैं। अब घर में एक नया हंगामा होने वाला है। एक तो वाइल्ड कार्ड की एंट्री से घर का माहौल गरमाया हुआ है, ऊपर से अब नॉमिनेशन टास्क हो गया जिसमें कंटेस्टेंट्स के लव-हेट रिलेशनशिप सामने आ गए। इस बार नॉमिनेशन टास्क में बड़ा ट्विस्ट आएगा।
कौन किसे करेगा नॉमिनेट?
इस बार नॉमिनेशन खुलेआम होगा। यानी जिस भी कंटेस्टेंट को आप नॉमिनेट करना चाहते हैं उसे आपको पूरे घर के सामने नॉमिनेट करना होगा। ऐसे में अब कुछ भी राज नहीं रहेगा और सबके असली चेहरे भी सामने आ जाएंगे। इस नॉमिनेशन टास्क में कई दुश्मनी गहरी होने वाली हैं। मुंह पर फोम लगाकर न सिर्फ कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को नॉमिनेट करेंगे बल्कि अपनी भड़ास निकालते हुए नफरत भी दर्शाएंगे। तो चलिए जानते हैं कौन-किसे नॉमिनेट करने वाला है।
सना मकबूल और साई के बीच बढ़ा तनाव
इस हफ्ते सना मकबूल और साई केतन राव की दुश्मनी और गहरी होने वाली है। सना मकबूल ने अब एक बार फिर अपने दुश्मन साई को इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया है। सना ने जिस तरह से साई के मुंह पर फोम मारा है उससे ऐसा लग रहा है जैसे वो उन्हें जरा भी पसंद नहीं करतीं। इन दोनों के अलावा सना सुल्तान और लव कटारिया भी एक-दूसरे से भिड़ने वाले हैं। ये दोनों एक-दूसरे को ही घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट करते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के घर में पहले वाइल्ड कार्ड की हुई एंट्री, आते ही कटारिया पर किया अटैक; पहचाना कौन?
कृतिका ने नॉमिनेशन टास्क में लिया बदला
वहीं, कृतिका भी विशाल और सना मकबूल से अपना बदला लेंगी। विशाल पांडे जिनके एक कमेंट से कृतिका अभी तक उनसे नाराज हैं, दूसरी तरफ सना मकबूल जिनके साथ उनकी कैट फाइट चल रही है, अब कृतिका ने एक साथ दोनों से बदला ले लिया। नैजी भी सना सुल्तान को टारगेट करते दिख रहे हैं। यानी आज का एपिसोड काफी वाइल्ड होने वाला है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
14 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
16 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
17 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
19 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
19 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
20 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines