Sana Makbul हुईं अस्पताल में भर्ती, गंभीर हालत से गुजर रही Bigg Boss OTT 3 की विनर

सना मकबूल इस वक्त अस्पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है। हॉस्पिटल के बिस्तर से सना की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो बेड पर मायूस बैठी नजर आ रही हैं।

Sana Makbul

सना मकबूल की बिगड़ी तबीयत। image credit- News24

बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हॉस्पिटल से सना की एक फोटो भी सामने आई है। जैसे ही खबर सामने आई, तो फैंस और सना के चाहने वाले परेशान हो गए। सब सना के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है? और अब सना की हालत कैसी है?

विज्ञापन

डॉ. आशना कांचवाला ने दी जानकारी

दरअसल, डॉ. आशना कांचवाला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में आशना ने सना मकबूल की एक फोटो शेयर की है और लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। फोटो की बात करें तो सना अस्पताल के बेड पर बैठी है और नजरें झुकाए हैं। सना का चेहरा उतरा हुआ नजर आ रहा है और वो मायूस लग रही हैं।

विज्ञापन

Sana Makbul

आशना कांचवाला ने लिखा ये कैप्शन

वहीं, अगर डॉ. आशना कांचवाला के पोस्ट के कैप्शन की बात करें तो उन्होंने अपने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि मेरी प्यारी और मजबूत सना, मुझे आप पर बहुत गर्व है। इतनी ताकत और हिम्मत दिखाने के लिए। तुम इतनी गंभीर हालत से गुजर रही हो इंशाअल्लाह, तुम इससे लड़ोगी और पहले से ज्यादा मजबूत होकर बाहर निकलोगी… अल्लाह तुम्हारे साथ है और मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी हूं। लव यू सना।

विज्ञापन

सना को क्या हुआ?

आशना के पोस्ट से लग रहा है कि सना को कुछ गंभीर हुआ है, लेकिन अभी तक इसके बारे में कुछ भी ऑफिशियल सामने हीं आया है कि सना को क्या हुआ है? फैंस और उनके चाहने वाले दुआ कर रहे हैं कि सना जल्दी से ठीक हो जाए। सना या फिर उनकी टीम की ओर से अभी कुछ भी सामने नहीं आया है।

अभी कुछ नहीं आया सामने

देखना होगा कि इसको लेकर ऑफिशियल क्या जानकारी सामने आती है? वहीं, अगर सना की बात करें तो सना भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती है। फैंस को भी सना के पोस्ट का इंतजार रहता है। अब सभी सना के लिए दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ