Sana Makbul Health Update: बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर और एक्ट्रेस सना मकबूल बीते दिन अचानक से चर्चा में आ गईं जब अस्पताल से उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। तस्वीर में एक्ट्रेस अस्पताल के बेड पर दिखीं जिसके बाद उनके फैंस भी बेचैन हो गए। बीते दिन तक ये पता नहीं चल पाया था कि आखिर सना अस्पताल में क्यों एडमिट हुई हैं? अब एक्ट्रेस से जुड़े करीबी सूत्र ने उनकी हेल्थ पर अपडेट देते हुए बताया है कि सना मकबूल ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से जूझ रही हैं।
बीते दिन पोस्ट हुआ था वायरल
बता दें कि बीते दिन डॉ. आशना कांचवाला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें सना मकबूल अस्पताल के बेड पर सिर झुकाए हुए बैठी नजर आई थीं। उतरे हुए चेहरे के साथ एक्ट्रेस काफी मायूस नजर आ रही थीं। इस फोटो को शेयर करते हुए आशना कांचवाला ने लिखा था, ‘मेरी स्ट्रॉन्ग दिवा.. मुझे तुम पर बहुत गर्व है कि तुम इतनी मुश्किल घड़ी से जूझते हुए भी ताकत और लचीलापन दिखा रही हो।’
पोस्ट में आगे लिखा था, ‘सना तुम इतने गंभीर हालात से गुजर रही हो। इंशा अल्लाह, तुम इससे लड़ोगी और पहले से ज्यादा स्ट्रांग होकर बाहर आओगी। अल्लाह तुम्हारे साथ है। मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी हूं। लव यू सना।’ इस पोस्ट के आते ही हलचल मच गई थी कि आखिर सना मकबूल को क्या हुआ है?
यह भी पढ़ें: 3 दिन बाद ICU से बाहर आईं Dipika Kakar की तबीयत अब कैसी? Shoaib Ibrahim ने दिया हेल्थ अपडेट
करीबी ने किया बीमारी का खुलासा
इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सना मकबूल पिछले कुछ दिनों से ऑटोइम्यून डिसऑर्डर की जटिलताओं से जूझ रही हैं। उनकी हालत गंभीर है। जो लोग उन्हें जानते हैं वह ऐसी गंभीर परिस्थिति में भी पॉजिटिव सोच, शांत रहने और असाधारण ताकत के लिए एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
बता दें कि सना मकबूल ने अपनी ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है, जिसमें उनकी हेल्थ को लेकर कोई अपडेट दिया गया हो। फिलहाल फैंस दुआ कर रहे हैं कि सना जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
24 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines