Bigg Boss OTT3: कैप्टन बनते ही क्या छिन जाएगी 'बाहरवाले' की पावर या फिर आएगा बड़ा ट्विस्ट?

Sana Makbul Captain In Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में अभी तक ‘बाहरवाले’ लवकेश कटारिया अपने गेम से घरवालों को नचाते आ रहे थे। अब घर में सना मकबूल को नया कैप्टन बना दिया गया है।

Sana Makbul Captain In Bigg Boss OTT 3

Sana Makbul Captain In Bigg Boss OTT 3

Sana Makbul New Captain In Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। इंटरेस्टिंग बात ये है कि घरवालों को वीकली टास्क नहीं मिल रहा है। इस बार सभी कंटेस्टेंट्स को मोबाइल फोन दिए गए हैं। घर में एक ‘बाहरवाले’ को रखा गया है, जिसे समय-समय पर बाहर की जानकारी दी जा रही है। साथ ही कुछ स्पेशल पावर भी दी जा रही हैं। इस बीच बिग बॉस घरवालों के सामने एक नया ट्विस्ट लेकर आए हैं। ये ट्विस्ट है घर का नया कैप्टन जिसे खुद ‘बाहरवाले’ ने अपनी मर्जी से चुना है। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या नया कैप्टन बनने से ‘बाहरवाले’ की पावर छिन जाएगी?

विज्ञापन

कौन बना बिग बॉस ओटीटी 3 का नया कैप्टन?

आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि रैपर नैजी घर में एक परफॉर्मेंस देते हैं। इसके बाद बिग बॉस ने ‘बाहरवाले’ लवकेश कटारिया को एक टास्क दिया जिसके मुताबिक, लवकेश को 4 नाम दिए गए थे। इनमें सना सुल्तान, सना मकबूल, अरमान मलिक और रणवीर शौरी का नाम शामिल है। इन चारों में से किसी को चुनना था जिसके घर का कैप्टन बनाया जाता। इसके बाद लवकेश कटारिया ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए सना मकबूल को घर का नया कैप्टन बना दिया।

विज्ञापन

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के तीसरे हफ्ते में घर में पहला कैप्टन बना है। जहां घरवाले उम्मीद कर रहे थे रणवीर शौरी या अरमान मलिक को पावर मिलेगी तो वहीं लवकेश कटारिया की वोटिंग के आधार पर सना मकबूल घर की कैप्टन बन गई हैं। कैप्टन बनने के साथ ही सना के पास कुछ पावर भी आ जाएंगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वो घर के अंदर क्या कमाल दिखा पाती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या ‘बाहरवाले’ की छिन जाएगी पावर?

बता दें कि अभी तक ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में घर की पावर ‘बाहरवाले’ के हाथ में थी। अब घर में नई कैप्टन बन गई हैं तो कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद बिग बॉस ‘बाहरवाले’ का कॉन्सेप्ट ही बदल देंगे। या ऐसा भी हो सकता है कि कैप्टन और ‘बाहरवाले’ लवकेश कटारिया दोनों के पास पावर बरकरार रहे। खैर ये तो आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ