Sana Khan On Educating Children : बॉलीवुड से संन्यास ले चुकी सना खान अब अपने मदरहुड पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। सना खान हाल ही में पहली बार मां बनी हैं। महज डेढ़ महीने पहले उन्होंने अपने बेटे के जन्म की अनाउंसमेंट की थी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने फैंस को बेटे का नाम भी बताया।
यह भी पढ़ें : Manisha Rani का Bigg Boss 17 में शामिल होने की रूमर्स पर आया रिएक्शन, बोलीं- ‘अभी हम कंफर्म…’
सना अपने बेबी के साथ कई वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट कर चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने बेटे तारिक का चेहरा रिवील नहीं किया है। लेकिन अब उन्होंने अपने हालिया वीडियो में कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद वो चर्चाओं में आ गई हैं।
सना खान ने अपने बेटे संग शेयर किया वीडियो
सना खान भले ही ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कह चुकी हों लेकिन सोशल मीडिया से वो अभी भी जुडी हुई हैं। अक्सर उनसे जुडी सभी अपडेट्स उनके सोशल मीडिया हैंडल से मिल ही जाती है। ऐसे में एक बार फिर वो अपने लेटेस्ट पोस्ट के चलते खबरों में हैं। दरअसल, इस बार सना खान ने अपने नन्हे शहजादे के साथ एक बेहद प्यारा वीडियो फैंस के लिए शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपने बेटे पर खूब प्यार लुटाते नजर आ रही हैं।
बच्चों को 3 ज़रूरी चीजों को लेकर करें शिक्षित
मगर वीडियो से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके कैप्शन ने खिंचा। बता दें, गोद में अपने बेटे को झुलाते हुए सना ने लोगों को एक खास नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि हमे अपने बच्चों को 3 ज़रूरी चीजों को लेकर शिक्षित करना चाहिए। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “इस दुनिया और आखिर में आपके बच्चे ही आपकी दौलत हैं। उन्हें 3 सबसे महत्वपूर्ण चीजों के बारे में शिक्षित करें:
कुरान की तिलावत
हमारे पैगंबर मुहम्मद SAW के लिए प्यार
अपने घर के लोगों के लिए प्यार (Ahle Bait)”
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
अब एक्ट्रेस की इन बातों ने फैंस का दिल जीत लिया है। अपने डेढ़ महीने के बेबी को इन सब चीज़ो की शिक्षा देने को लेकर वो खूब वाहवाही लूट रही हैं। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है। उनका ये वीडियो और उसके साथ ये कैप्शन देख फैंस का कहना है कि सना खाना एक बेहतरीन मां साबित होंगी।
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
24 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
2 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines