हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Sana Khan ने अपने दूसरे बच्चे का नाम किया रिवील, देखें एक्ट्रेस का क्यूट पोस्ट

Sana Khan, Saiyad Hasan Jamil: अभिनेत्री सना खान ने अपने दूसरे बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है। इसके लिए एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि सना ने अपने दूसरे बेटे का क्या नाम रखा है?

विज्ञापन
Sana Khan, Saiyad Hasan Jamil

Sana Khan, Saiyad Hasan Jamil: अभिनेत्री सना खान कुछ ही दिनों पहले अपने दूसरे बच्चे की मां बनी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच अब सना ने अपने दूसरे बच्चे का नाम भी रिवील कर दिया है। आइए जानते हैं कि सना ने अपने दूसरे बेटे का क्या नाम रखा है?

सना ने दूसरे बच्चे का नाम किया रिवील

दरअसल, कुछ ही देर पहले सना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बेटे का नाम रिवील करते हुए एक मोशन वीडियो शेयर किया है। सना खान ने अपने दूसरे बेटे का नाम ‘सैयद हसन जमील’ रखा है। सोशल मीडिया पर जैसे ही सना का पोस्ट सामने आया, तो वायरल हो गया और लोगों ने सना को खूब बधाइयां देनी शुरू कर दी।

फिल्मी दुनिया से दूर हैं सना

गौरतलब है कि सना खान बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने कई कमाल की फिल्मों में काम किया है, लेकिन अब वो इंडस्ट्री से दूर हैं। भले ही सना एक्टिंग से दूर हैं लेकिन अक्सर वो लाइमलाइट में आ ही जाती हैं। सना खान सात जनवरी को अपने दूसरे बच्चे की मां बनी हैं। सना खान की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2020 में इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। बता दें कि सना ने बिजनेसमैन और मौलाना अनस सैयद से निकाह किया है।

विज्ञापन

फिल्मों और टीवी में किया काम

इसके अलावा अगर सना और अनस के पहले बच्चे की बात करें तो कपल को पहले भी एक बेटा हुआ था, जिसका नाम तारिक जमील है। गौरतलब है कि सना इंडस्ट्री की बेहद जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं, ऐसे में उनका अपना एक फैनबेस है और लोग उन्हें खूब पसंद भी करते हैं। हालांकि, अब सना फिल्मों से दूर हैं, तो जाहिर है कि फैंस उन्हें पर्दे पर मिस भी करते हैं। अपने करियर में सना ने फिल्मों के अलावा टीवी और एड्स में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें- Chhaava ही नहीं इन फिल्मों की रिलीज से पहले भी हुआ विवाद, सड़कों पर उतरे थे लोग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola