Sana Khan Second Pregnancy: बिग बॉस फेम सना खान ने सोशल मीडिया पर फैंस को एक गुड न्यूज दे दी है। एक्टिंग छोड़ चुकी सना खान एक बार फिर मां बनने वाली हैं। सना ने अब अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है और उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। सना खान जब से ग्लैमर इंडस्ट्री को अलविदा कहकर गई हैं वो पहले से भी ज्यादा चर्चा में आ गई हैं। उनका न सिर्फ हुलिया बदला है बल्कि सोच भी पूरी तरह से बदल चुकी है।
सना खान एक बार फिर हुईं प्रेग्नेंट
अब सना खान की दुनिया उनके पति अनस सईद (Anas Saiyad) और बेटे सैयद तारिक जमील (Saiyad Tariq Jamil) के इर्द-गिर्द ही घूमती है। लेकिन अब एक और शख्स उनकी दुनिया का हिस्सा बनने वाला है। सना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर खुद अपने चाहने वालों को इस बात की जानकारी दी है। आपको बता दें, सना ने 20 नवंबर साल 2020 में शादी की थी और 5 जुलाई 2023 को उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। अब एक साल बाद वो फिर से मां बनने वाली हैं।
वीडियो शेयर कर दी गुड न्यूज
यह भी पढ़ें: Jheel Mehta ने क्यों छोड़ा था Taarak Mehta? क्या पिता हैं कभी एक्टिंग में वापसी न कर पाने की वजह?
फैंस ने दी बधाई
अब सना खान का ये पोस्ट देख जहां कुछ लोग शॉक्ड रह गए हैं, तो कुछ लोग उन्हें और उनके पति को बधाई देते नजर आ रहे हैं। सना खान के चाहने वालों ने उन्हें ये अच्छी खबर सुनाने पर दुआएं दी हैं। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर सबसे वायरल कंटेंट है और सभी बस इसी पर चर्चा कर रहे हैं। सना खान के दूसरे बच्चे के इस दुनिया में आने का अब सभी को बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 mins agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
2 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
3 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
4 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
5 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
5 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
22 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines