Sampath J Ram Death: कन्नड़ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल इसी इंडस्ट्री के एक्टर संपत जे (Sampath J Ram) का 22 अप्रैल को निधन हो गया था। उनका शव कर्नाटक के नेलमंगला में उनके घर पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। उनकी मौत की खबर से फैमिली से लेकर इंडस्ट्री तक में शोक की लहर दौड़ गई थी। अब उनकी मौत से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
फांसी पर लटका मिला था शव (Sampath J Ram Death)
बता दें कि एक्टर का शव उनके घर पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था जिसके बाद ये कहा जा रहा था कि उन्होंने सुसाइड की है, लेकिन अब उनके दोस्त ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्टर के दोस्त ने खुलासा किया कि संपत अपनी पत्नी को डराने के लिए फांसी लगाने का प्रैंक कर रहे थे, लेकिन इस दौरान वह सच में अपनी जान से हाथ धो बैठे।
करीबी दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा
संपत जे राम के करीबी दोस्त और को-स्टार राजेश ध्रुव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में वे बहुत दुखी नजर आ रहे हैं और बता रहे हैं कि संपत का पत्नी के साथ रात को मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह पत्नी को डराने के लिए सिर्फ फांसी लगाने का प्रैंक कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश इस दौरान उनकी जान चली गई। मालूम हो कि संपत जे राम ने राजेश ध्रुव के साथ टीवी सीरियल अग्निसाक्षी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा दोनों सितारे फिल्म श्री बालाजी फोटो स्टूडियो में साथ काम कर चुके हैं।
महज 35 साल के थे दिवगंत एक्टर
अब उनके इस वीडियो से इंडस्ट्री, फैमिली और फैंस के बीच अफरा-तफरी का माहौल है। पहले ही एक्टर की मौत की खबर लोग पचा नहीं पा रहे हैं। महज 35 साल की उम्र में एक्टर की मौत से सभी को गहरा सदमा लगा है। इस बीच ऐसी खबर सामने आना बेहद ही हैरान करने वाला है। बता दें कि दिवंगत एक्टर अपने पीछे पांच महीने की प्रेग्नेंट वाइफ को छोड़ गए हैं।
संबंधित खबरें
'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
50 mins agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
3 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
4 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
5 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
5 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
6 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines