Bigg Boss 18 Update: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद खत्म हो चुका है। अब मेकर्स ‘बिग बॉस 18‘ की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं फैंस भी सलमान खान के फेमस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच नए सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट्स के चर्चे भी शुरू हो गए हैं। पहले खबर आई थी कि इस बार शो में एक्टर शोएब इब्राहिम और अर्जुन बिजलानी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं। इसके बाद खबर आई कि यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी बीवी कृतिका मलिक शो में नजर आएंगी। कृतिका ने खुद अपने व्लॉग में इस बात की चर्चा की। अब लेटेस्ट खबर आ रही है कि शो के मेकर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी को ‘बिग बॉस 18’ के लिए अप्रोच किया है।
अनिल कपूर के साथ दिया किसिंग सीन
साल 2002 में आई फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ में लीड रोल निभाकर चर्चा में आईं समीरा रेड्डी ने अपने करियर में ‘मुसाफिर’, ‘दे दना दन’, ‘वन टू थ्री’, ‘डरना मना है’ और ‘रेस’ जैसी कई फिल्में दी हैं। ‘रेस’ में समीरा ने सुपरस्टार अनिल कपूर के साथ काम किया था। फिल्म में वो उनकी सेक्रेटरी के किरदार में थीं। वहीं अनिल कपूर के साथ किसिंग सीन देकर समीरा ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।
यह भी पढ़ें: Sana Makbul को कभी डेट कर चुके हैं Bigg Boss विनर, OTT खिताब जिताने में निभाया अहम रोल
इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं समीरा
समीरा रेड्डी फिल्मों में अच्छा कर रही थीं कि अचानक साल 2014 में उन्होंने अक्षय वर्डे से शादी कर अपना घर बसा लिया। इसके बाद एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं। बता दें कि समीरा रेड्डी के दो बच्चे हैं, और एक्ट्रेस अब अपने परिवार के साथ गृहस्थी में पूरी तरह से इन्वॉल्व हो चुकी हैं। इस बीच खबर है कि समीरा रेड्डी को बिग बॉस 18 से अप्रोच किया गया है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। उन्हें पहले भी बिग बॉस मेकर्स शो के लिए अप्रोच कर चुके हैं।
कब से शुरू होगा बिग बॉस 18?
अब देखना दिलचस्प होगा कि समीरा रेड्डी बिग बॉस 18 का हिस्सा बनती हैं या नहीं। अगर एक्ट्रेस शो में शामिल होंगी तो उन्हें दोबारा पर्दे पर देखकर फैंस काफी एक्साइटेड होंगे। अब तक आए लेटेस्ट अपडेट्स की मानें तो बिग बॉस 18 का प्रीमियर 5 अक्टूबर को होगा। वहीं हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। जाहिर है कि इस बार ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को अनिल कपूर ने होस्ट किया था। शो की विनर सना मकबूल बनीं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 min agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines