Bollywood Actress Breast Implants: फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने ब्रेस्ट इम्प्लांट कराया है। कई एक्ट्रेस हैं, जो इस फॉर्मूले को अपनाकर चर्चा बटोर चुकी हैं। वहीं कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी रही हैं, जिन पर ब्रेस्ट इम्प्लांट कराने के लिए दबाव बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ साल पहले प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया था कि एक डायरेक्टर ने उन्हें ऐसा कराने की सलाह दी थी। अब एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने हालिया एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनपर ब्रेस्ट इम्प्लांट कराने के लिए दबाव बनाया जाता था।
समीरा रेड्डी ने किया खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समीरा रेड्डी ने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि, ‘इंडस्ट्री में मेरा करियर पीक पर था। उस वक्त मुझे अच्छे काम और फिल्मों में काम देने के लिए ब्रेस्ट सर्जरी कराने की सलाह दी जाती थी। कुछ लोगों ने मुझपर ऐसा करने के लिए काफी दबाव भी बनाया था। मुझे लोग कहते थे कि सब ऐसा कर रहे तो तुम क्यों नहीं करती हो?’ एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मैं इस सर्जरी के लिए तैयार नहीं थी। मैं नहीं चाहती थी कि मुझे अपनी बॉडी में इस तरह के बदलाव कराने पड़े। जिन्होंने कराया मैं उन्हें जज नहीं करती लेकिन मुझे ये सही नहीं लगता।’
यह भी पढ़ें: ‘चरमसुख’ एक्ट्रेस की 37 की उम्र में मौत, फ्लैट में लगाई थी फांसी, पुलिस को मिली सड़ी-गली लाश
क्या होती है BB जॉब?
ब्रेस्ट इम्प्लांट या बूब्स जॉब जिसे आम भाषा में ब्रेस्ट सर्जरी भी कहते हैं। इस प्रोसेस के दौरान एक साइड से ब्रेस्ट पर कट लगाकर इम्प्लांट किया जाता है। डॉक्टर की मानें तो ब्रेस्ट इम्प्लांट की लाइफ 10 साल तक होती है। इसके बाद दोबारा सर्जरी कराने की सलाह दी जाती है। अधिकतर एक्ट्रेस इस प्रोसेस को इसलिए कराती हैं क्योंकि उन्हें अपने ब्रेस्ट का साइज बढ़ाना होता है। इसके जरिए मनचाहा शेप पाया जा सकता है।
ब्रेस्ट इम्प्लांट के साइड इफेक्ट
ब्रेस्ट इम्प्लांट कराने वालों में कुछ तरह के साइड इफेक्ट्स भी दिखाई दे सकते हैं। इसमें इम्प्लांट टूटने और ब्लीडिंग होने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार ब्रेस्ट पर कुछ गांठ सी भी दिखाई दे सकती है। जिन्होंने ब्रेस्ट इम्प्लांट कराया है, उन्हें कुछ समय तक पेन किलर भी लेना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस प्रोसेस में कुछ दिन तक दर्द रहता है।
बता दें कि कंगना रनौत, बिपाशा बसु, मल्लिका शेरावत, शिल्पा शेट्टी और आयशा टाकिया समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो ब्रेस्ट इम्प्लांट को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है? इस बात की पुष्टि News24 नहीं करता है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
13 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
13 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
16 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
17 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
22 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
23 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines