---विज्ञापन---

बॉलीवुड की वो 9 फिल्में, जो समलैंगिक रिश्तों पर बनीं, एक तो हो गई थी बैन

Same Sex Marriage Based Movies: देश में बनी उन 9 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जो समलैंगिकता, समलैंगिक रिश्तों और LGBT समुदाय पर आधारित हैं...

Same Sex Marriage Based Bollywood Movies: देश में समलैंगिक विवाह को मान्यता देने या नहीं देने पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आया। सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता देने से इनकार किया है, लेकिन कुछ कानूनी अधिकार देने की घोषणा भी की है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, लोग समलैंगिक रिश्ते में रह सकते हैं। समलैंगिक जोड़े एक साथ रह सकते हैं, लेकिन अगर वे शादी करते हैं तो उस विवाह को कानून के तहत मान्यता नहीं दी जा सकती।

हालांकि कई देशों ने समलैंगिक और लेस्बियन मैरिज को मान्य किया है, लेकिन देश में इसे मान्य कराने की लड़ाई पिछले कई सालों से चल रही है। अब सुप्रीम कोर्ट ने फैसले दिया है, लेकिन वह भी बंटा हुआ। कोर्ट ने समलैंगिक शादी को मान्यता देने की गेंद केंद्र सरकार के पाले में डाल दी है। इसके मद्देनजर आइए जानते हैं कि देश में बनी उन 9 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जो समलैंगिकता, समलैंगिक रिश्तों और LGBT समुदाय पर आधारित हैं…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Same Sex Marriage पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- शादी को मान्यता नहीं दे सकते, पर अधिकार मिलना चाहिए

शबाना आजमी और नंदिता दास की फायर

1996 में बनी इस फिल्म में समलैंगिकता को शायद पहली बार बॉलीवुड के पर्दे पर दिखाया गया था। दीपा मेहता की इस फिल्म में शबाना आजमी और नंदिता दास के बीच लेस्बियन रिश्ता देखने को मिला। यह ऐसी महिला की कहानी थी, जो पति से परेशान है। वह उसे प्यार नहीं करती, लेकिन वह अपनी ननद की तरफ आकर्षित हो जाती है, जिसकी लड़कों में बिल्कुल रुचि नहीं होती, लेकिन 90 के दशक में इस तरह की फिल्म बनना काफी मायने रखता था। फिल्म ने कई आलोचनाएं झेलीं। इसलिए सरकार ने इस मूवी को बैन कर दिया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सेम सेक्स मैरिज मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, जान लें 8 बड़ी बातें

मनोज वाजपेयी की अलीगढ़

2015 में आई हंसल मेहता की फिल्म ‘अलीगढ़’ सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें अलीगढ़ विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर श्रीनिवास रामचंद्र सिरस की कहानी दिखाई गई थी, जिसे समलैंगिक होने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था। उसे बुरी तरह प्रताड़ित भी किया गया था, क्योंकि वह एक रिक्शा चालक के साथ संबंध बनाते हुए पकड़ा गया था। फिल्म में प्रोफेसर का किरदार मनोज वाजपेयी ने निभाया था। वहीं राजकुमार राव भी अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में मनोज वाजपेयी के दमदार अभिनय ने लोगों को काफी प्रभावित किया था और बहुत से लोगों की सोच को बदलने का भी काम किया था।

---विज्ञापन---

अनफ्रीडम, जो रिलीज ही नहीं होने दी गई

साल 2014 में ‘अनफ्रीडम’ (Unfreedom)बनी थी, जिसे इसलिए बैन कर दिया गया था, क्योंकि यह समलैंगिक रिश्तों पर आधारित थी। फिल्म में अश्लीलता ज्यादा होने के वजह से सेंसर बोर्ड ने इसे रिलीज करने से ही इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें: समलैंगिक शादी पर फैसले के बीच अचानक CJI ने विषमलैंगिक जोड़ों की बात क्यों कही? जानें वजह

---विज्ञापन---

कल्कि कोचलीन की ‘मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ’

सोनाली बोस की ‘मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ’ में कल्कि कोचलीन ने समलैंगिक महिला का किरदार निभाया था। कल्कि न्यूयॉर्क जाती हैं और उसे वहां एक स्त्री से प्यार हो जाता है, लेकिन लोग उसे गलत तरीके से देखते हैं। फिल्म में 2 विषयों को जोड़कर दिखाने की कोशिश की गई थी। एक सेरेब्रल पाल्सी और दूसरा समलैंगिकता। फिल्म की मुख्य किरदार लैला (कल्कि) सेरेब्रल पाल्सी से ग्रस्त होती है।

---विज्ञापन---

सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट की कपूर एंड संस

शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित फैमिली ड्रामा में सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और फवाद खान ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म देखने से लगेगा कि लव ट्राएंगल चल रहा है, लेकिन आखिर में एक सच सामने आता है। फवाद एक परफेक्ट बेटा है, लेकिन वह गे है। जब परिवार को इस बारे में पता चला है तो खूब हंगामा होता है। फिल्म में ऋषि कपूर और रत्ना पाठक शाह भी हैं।

यह भी पढ़ें: Bollywood की वो फिल्म, जिसने पहली बार कमाए थे 100 करोड़

---विज्ञापन---

सोनम कपूर की एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

2019 में राजकुमार राव और सोनम कपूर स्टारर फिल्म समलैंगिक रिश्ते पर आधारित थी। फिल्म में पहली बार अनिल कपूर और सोनम कपूर पर्दे पर एक साथ नजर आए। दोनों ने बाप-बेटी का किरदार निभाया, लेकिन फिल्म में सोनम कपूर लेस्बियन लड़की है, लेकिन समाज में इसका विरोध होने पर उसकी जिंदगी घुटन से भर जाती है। घुटन भरी जिंदगी की कहानी इस मूवी में दिखाई गई है।

आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज्यादा सावधान

2020 में मशहूर एक्टर जितेंद्र और आयुष्मान खुराना स्टारर ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ समलैंगिक रिश्ते पर बनी थी। इन दोनों की गे लव स्टोरी फिल्म में दिखाई गई थी। इसमें दिखाया गया है कि 2 लड़कों की दोस्ती ठीक है, लेकिन उनमें प्रेम संबंध स्वीकार नहीं है। जब परिवार को रिश्ते का पता चलता है तो आयुष्मान खुराना की पिटाई होती है। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि कानून के मुताबिक अगर 2 व्यक्ति चाहें, आपसी सहमति से एक दूसरे के साथ रह सकते हैं। ऐसा करना क्राइम नहीं होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की यह खास चीज चुराना चाहते हैं Rajkummar Rao, कई साल से है नजर

रणदीप हुड्डा की बॉम्बे टॉकिज

---विज्ञापन---

2013 में आई करण जौहर, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी ने एक मूवी बनाई थी, नाम था बॉम्बे टॉकिज, जिसमें 4 कहानियां थीं। चारों में से एक एक कहानी गे कपल की थी। इस रिश्ते में रणदीप हुडा और सकीब सलीम थे, जिनका लिप लॉक सीन सुर्खियों में रहा था।

भूमि पेडनेकर की बधाई दो

साल 2022 में रिलीज हुई ‘बधाई दो’ मूवी भी समलैंगिकता पर आधारित थी। इसमें शार्दुल ठाकुर (राजकुमार राव) समलैंगिक शख्स के किरदार में हैं। सुमन सिंह (भूमि पेडनेकर) भी समलैंगिक है, लेकिन अपनी सच्चाई छिपाने के लिए दोनों शादी कर लेते हैं। शादी के बाद भी दोनों अपने-अपने समलैंगिक रिश्ते निभाते हैं और इस कोशिश में रहते हैं कि परिवार के इस बारे में पता न चल जाए। आखिर में वे अपने हक के लिए लड़ने का फैसला करके परिवारों को अपने समलैंगिक होने की सच्चाई बताते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 17, 2023 03:03 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola