समय रैना के दिल्ली शो हुए कैंसिल, क्या ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी का खामियाजा भुगत रहे कॉमेडियन?
समय रैना को एक और बड़ा झटका लग गया है। गुजरात के बाद अब उनके दिल्ली में होने वाले शोज भी रद्द कर दिए गए हैं।
Edited By Ishika Jain

Samay Raina
Edited By Ishika Jain

Samay Raina
पॉपुलर कॉमेडियन समय रैना का बुरा वक्त चल रहा है। उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुई कंट्रोवर्सी के बाद उनका करियर बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। पहले इस शो पर ताला लगा और अब उनके बाकी शोज भी कैंसिल हो रहे हैं। अब समय रैना के फैंस के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 मार्च और 23 मार्च को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में समय रैना का शो होने वाला था। जिसका नाम ‘अनफिल्टर्ड’ (Unfiltered) था।
हालांकि, अब इसे कैंसिल कर दिया गया है। आपको बता दें, 21 मार्च और 23 मार्च को होने वाले इन शोज की टिकट BookMyShow पर सोल्ड आउट आ रही थीं। वहीं, अब इस शो से कुछ दिन पहले ही BookMyShow से सभी लोगों को इस शो के कैंसिल होने की जानकारी दी गई है। BookMyShow से भेजे गए मैसेज में लिखा है, ‘आपका समय रैना अनफिल्टर्ड- तालकटोरा स्टेडियम शो, जो शुक्रवार 21 मार्च 2025 (या रविवार 23 मार्च 2025) को शाम 7:00 बजे तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में होने वाला था, वो कैंसिल कर दिया गया है।’
इस मैसेज में लिखा है, ‘असुविधा के लिए खेद है। हमने अमाउंट रिफंड का प्रोसेस शुरू कर दिया है… रिफंड 7 से 10 वर्किंग डेज में आ जाएगा।’ हालांकि, ये शो कैंसिल क्यों हुए? अभी तक उसका कारण रिवील नहीं किया गया है। ना तो समय रैना और ना ही BookMyShow की तरफ से इसके पीछे की वजह रिवील की गई है। आपको बता दें, दिल्ली से पहले समय रैना का गुजरात में भी शो कैंसिल हो चुका है।
समय रैना के शो पर दिए गए विवादित बयानों के बाद से उनकी लाइफ में काफी उथल-पुथल चल रही है। एक तरफ लीगल ट्रबल और दूसरी तरफ लोगों से कॉमेडियन को नफरत मिल रही है। साथ ही उनका काम भी इस कंट्रोवर्सी के चक्कर में ठप हो रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो समय रैना बड़ी मुसीबत में आ जाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: