Samay Raina की क्यों उड़ी नींद? पोस्ट शेयर कर कॉमेडियन ने जताया दर्द

समय रैना कल रात सो नहीं पाए। अब कॉमेडियन ने खुद पोस्ट शेयर कर नींद ना आने की वजह रिवील की है। उनकी नींद उड़ने की वजह वही है, जिसके कारण पूरा देश परेशान है।

samay raina

samay raina File Photo

विज्ञापन

स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर लम्बे समय से विवादों में घिरे हुए हैं। समय रैना को लेकर फैंस काफी परेशान हैं और उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कमबैक तो दूर समय रैना अब सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई दिन से उनका कोई भी पोस्ट सामने नहीं आया है। वहीं, अब काफी समय बाद कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर कुछ कहा है।

समय रैना को चिंता में नहीं आई नींद

समय रैना ने लम्बे समय बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया और अपना हाल बताया है। उन्होंने रिवील किया कि वो बीती रात सो नहीं पाए। इसके साथ ही उन्होंने नींद न आने का कारण भी रिवील किया है। दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने समय रैना की नींद उड़ा दी है। उन्होंने एक पोस्ट को अपनी स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें इस अटैक को लेकर काफी कुछ बताया गया है और कई सवाल उठाए गए हैं।

Advertisment

पहलगाम आतंकी हमले पर समय रैना ने तोड़ी चुप्पी

पहलगाम में आतंकी हमले के दौरान 28 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। लोगों को इसलिए मारा गया क्योंकि वो हिन्दू थे। ये हमला एक बेहद पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट पर हुआ है, जहां अक्सर विदेश से आए लोग घूमने जाते हैं। इस पोस्ट में आगे ये भी लिखा है, ‘ये चौंकाने वाला आतंकवादी हमला न सिर्फ खुफिया तंत्र की विफलता है, बल्कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी एक सवाल है। आतंकवादी निर्दयी हत्यारे थे, जिनका इरादा लोगों को उनके धर्म के आधार पर मारना था। आशा है कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी और राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया नेटवर्क को मजबूत करने के लिए उपाय किए जाएंगे।’

पहलगाम आतंकी हमले से पूरा देश आहत

अब समय रैना ने इस पोस्ट को शेयर कर चिंता जताई है। आपको बता दें, इस वक्त सेलिब्रिटीज से लेकर आम जनता तक पहलगाम में आतंकी हमले की खबर सुनकर दंग हैं। हमले में मारे गए लोगों और उनके परिवार के लिए सभी लोग चिंतित नजर आ रहे हैं। सभी का दिल इस वक्त टूटा हुआ है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ