India’s Got Latent Controversy: समय रैना (Samay Raina) के कंट्रोवर्शियल शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। ये शो कुछ लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) के विवादित बयान के बाद अब शो के सारे एपिसोड डिलीट हो चुके हैं। फिर भी समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले में अब महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को दूसरा समन भेज दिया है। उन्हें एक बार फिर जांच के लिए पेश होने को कहा गया है।
समय रैना को साइबर सेल ने फिर भेजा समन
कॉमेडियन समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल ने 17 फरवरी 2025 यानी सोमवार को पेश होने के लिए समन भेजा गया है। इस समन के बाद समय रैना क्या बोले अब वो भी रिवील हो गया है। बताया जा रहा है कि दूसरा समन मिलने पर समय रैना के वकील ने साइबर सेल को कहा है कि कॉमेडियन इस वक्त भारत में नहीं हैं। समय अमेरिका में हैं और इस महीने वापस नहीं लौट सकते। समय रैना 17 मार्च को भारत वापस आएंगे। ऐसे में कॉमेडियन के वकील ने महाराष्ट्र साइबर सेल से रिक्वेस्ट की है कि उन्हें समन का जवाब देने के लिए समय चाहिए।
समन मिलने के बावजूद पेश नहीं होंगे समय रैना?
समय रैना के मार्च के तीसरे हफ्ते तक लौटने की उम्मीद कि जा रही है। इसके अलावा साइबर सेल ने करीब 40 लोगों को नोटिस जारी किया है। ये वही लोग हैं जो शो के 18 एपिसोड में शामिल हुए थे। दूसरी तरफ रणवीर अल्लाहबादिया को असम पुलिस ने नया समन जारी किया है। उनके अलावा आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) को भी असम पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है, क्योंकि उस दिन वो भी उस शो पर गेस्ट बनकर गए थे।
यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia को एक और ‘विराट’ झटका, क्रिकेटर Kohli ने इंस्टा से कर डाला अनफॉलो?
रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी को जारी हुआ नया समन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि 10 फरवरी को गुवाहाटी पुलिस ने 5 यूट्यूबर्स और मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज की थी। मुंबई में भी इन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija) बुधवार को पुलिस स्टेशन पहुंची थीं और उन्होंने इस मामले में अपना बयान दर्ज करवाया था। अब ये जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और इस वक्त ये मामला काफी भड़का हुआ है।
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
25 mins agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 hr agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
6 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines