Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना इस वक्त लाइमलाइट में हैं और उनको लेकर हुआ विवाद अभी भी उनके लिए मुसीबत बना हुआ है। समय रैना इस वक्त इंडिया में नहीं हैं और पुलिस ने उन्हें 10 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बीच अब इसको लेकर भी चर्चा हो रही है कि समय रैना को इंस्टाग्राम पर 6.4M लोग फॉलो करते हैं, जिसमें बॉलीवुड के स्टार्स भी शामिल हैं, लेकिन समय सिर्फ एक इंसान को फॉलो करते हैं। आखिर कौन हैं वो शख्स? आइए जानते हैं…
इंस्टाग्राम पर किसे फॉलो करते हैं समय रैना?
मशहूर कॉमेडियन समय रैना इंस्टाग्राम पर जिस शख्स को फॉलो करते हैं, उसका नाम जानकर कोई भी हैरान हो जाएगा। जी हां, समय रैना इंस्टाग्राम पर सिर्फ ड्रामा क्वीन राखी सावंत को फॉलो करते हैं। लोगों में चर्चा है कि जिस शख्स को बॉलीवुड के एक्टर्स तक फॉलो करते हैं, वो सिर्फ राखी को फॉलो करते हैं। समय के फॉलोअर्स की लिस्ट में नव्या नवेली नंदा, अर्जुन कपूर, ताहा शाह जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं।
Samay Raina
क्यों चर्चा में हैं समय रैना?
दरअसल, हाल ही में मशहूर शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ को हुए विवाद को लेकर समय रैना चर्चा में हैं। इस शो में कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद पूरे देश के लोग गुस्से में आ गए। बता दें कि शो में माता-पिता पर किए अश्लील कमेंट ने हर तरफ हल्ला मचा दिया है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक हर ओर इस मामले को लेकर बातें हो रही हैं और इसका सीधा असर समय रैना पर भी पड़ा है।
इंडिया में नहीं हैं समय
इस विवाद के बाद समय रैना को समन तक मिला है। इतना ही नहीं बल्कि उनके शो भी कैंसिल हुए हैं और लोग उनके बारे में बातें कर रहे हैं, जिससे उन्हें भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इस वक्त समय इंडिया में नहीं हैं और वो यूएस और कनाडा दौरे में व्यस्त हैं। समय का ये दौरा 6 फरवरी से शुरू हुआ था, जो डलास से शूरू होकर 2 मार्च को शिकागो में खत्म होना था।
10 मार्च को पूछताछ के लिए पुलिस ने बुलाया
हालांकि, समय के खिलाफ समन जारी होने के बाद ये चर्चा तेज हो गई कि क्या समय अपने दौरे को छोड़कर वापस इंडिया आएंगे। इस बीच अब को पुलिस ने राहत दे दी है। जी हां, कुछ ही टाइम पहले जानकारी मिली है कि पुलिस ने उन्हें 10 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है जबकि पहले समय को 17 से 18 फरवरी का टाइम दिया गया था।
यह भी पढ़ें- Ileana D’Cruz क्या दूसरी बार हैं प्रेग्नेंट? एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर फिर दिया हिंट
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
18 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
18 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
20 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines