Samay Raina Net Worth: कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनका कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लैटेंट काफी वायरल हो चुका है और लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। एक एपिसोड में, जब एक कंटेस्टेंट ने समय रैना की समझदारी पर मजाक किया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि वो उनसे बैंक बैलेंस की टक्कर ले सकती हैं। यह मजेदार पल इतना वायरल हो गया कि लोग अब उनकी असली नेट वर्थ जानने में दिलचस्पी लेने लगे हैं।
समय रैना की कुल संपत्ति कितनी है?
रिपोर्ट्स के अनुसार, समय रैना की नेट वर्थ करीब 16.5 मिलियन डॉलर (लगभग 140 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। यह आंकड़ा केवल उनके यूट्यूब चैनल की कमाई के आधार पर है, जिसमें विज्ञापन, सब्सक्राइब और अन्य डिजिटल सोर्स शामिल हैं। हालांकि, उनकी कमाई सिर्फ यूट्यूब तक सीमित नहीं है। वह स्टैंड-अप कॉमेडी शो, ब्रांड पार्टनरशिप और चेस स्ट्रीमिंग से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।
‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ से कितनी कमाई होती है?
‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ मशहूर रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का मज़ेदार पैरोडी वर्जन है। इसमें नए कलाकारों को अपनी कॉमेडी दिखाने का मौका मिलता है। यह शो अपनी मजेदार टाइमिंग और मजाकिया अंदाज के लिए जाना जाता है। इंफ्लूएंसर आयुष्मान पंडिता के मुताबिक, समय रैना इस शो से हर महीने करीब 1.5 करोड़ रुपये कमाते हैं। शो के कुछ खास और विवादित कंटेंट सिर्फ “मेंबर्स ओनली” प्लेटफॉर्म पर ही मिलते हैं, जिससे उनकी कमाई और बढ़ जाती है।
कौन हैं समय रैना?
समय रैना का जन्म जम्मू में एक पत्रकार परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कोविड-19 महामारी के दौरान यूट्यूब पर लाइव चेस स्ट्रीमिंग से की। उनकी मजेदार कमेंट्री और अनोखे अंदाज ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया। इसके बाद उन्होंने ‘कॉमिकस्तान’ सीजन 2 में भाग लिया और विजेता बने, जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। इस सफलता के बाद उन्होंने कई जाने-माने स्टैंड-अप कॉमेडियन के लिए शो ओपन किए, जिनमें अभिषेक उपमन्यु भी शामिल हैं। आज समय रैना अपने शानदार ह्यूमर के कारण भारत के सबसे चहेते कॉमेडियनों में से एक बन चुके हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
15 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
16 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
17 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
19 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
20 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
21 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines