India’s Got Latent Controversy: मशहूर शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ को लेकर हुए विवाद के बाद से माहौल बेहद गर्म है। हर तरफ बस इस शो के विवाद के बारे में ही बात हो रही है। लोग समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्वा मखीजा सहित इस शो को भी खूब लताड़ रहे हैं। कॉमेडियन समय रैना इस वक्त इंडिया में नहीं है और समय के खिलाफ समन जारी हो चुका है। ऐसे में अब समय को अपना बयान दर्ज कराना है, लेकिन इस बीच समय को बड़ी राहत मिली है। जी हां, समय को अपना बयान दर्ज कराने के लिए टाइम दे दिया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर समय को कितना समय मिला है?
10 मार्च तक पेश होने का ‘समय’
जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट के बाद हुए विवाद मामले में जांच के लिए कॉमेडियन समय रैना को 10 मार्च तक पेश होने का समय दिया है। गौरतलब है कि समय रैना इस वक्त अमेरिका में हैं और उन्हें पूछताछ के लिए 17 से 18 फरवरी का टाइम दिया गया था, लेकिन अब समय को राहत मिल गई है और पुलिस ने उन्हें 10 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है।
रणवीर अल्लाहबादिया भी मुसीबत में
इसके अलावा इस केस में मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया भी फंसे हुए हैं और पुलिस का कहना है कि रणवीर से संपर्क नहीं हो पा रहा है। गौरतलब है कि बीते दिन यानी शुक्रवार को मुंबई पुलिस रणवीर के घर गई जहां पर उन्हें ताला लटका मिला। इतना ही नहीं बल्कि रणवीर का फोन भी बंद आ रहा है और उनके वकील से भी बात नहीं हो पाई। ऐसे में रणवीर कहां हैं ये बड़ा सवाल है।
क्या बोलीं पुलिस?
इस पर अपडेट देते हुए मुंबई पुलिस के अधिकारी ने कहा कि रणवीर से पुलिस की बात नहीं हो पाई है क्योंकि उनका फोन बंद आ रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि समय के वकील ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और टाइम मांगा है। समय के वकील का कहना है कि उनके मुवक्किल अमेरिका में हैं। हालांकि, पुलिस ने समय के वकील के अनुरोध पर बयान दर्ज करने के लिए 10 मार्च तक का टाइम दिया है।
यह भी पढ़ें- किसी पार्टी, शो या ये कहीं भी मुझे मिल गया, तो दुनिया की कोई ताकत… Ranveer Allahbadia को किसने दी धमकी?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines