Assam Flood: असम इन दिनों बुरे हालातों से गुजर रहा है. असम में आई बाढ़ से सब कुछ तबाह हो गया है. ऐसे में अब बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने प्रभावित लोगों की मदद की है. इस बीच अब लोगों की मदद के लिए स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना ने भी हाथ बढ़ाया है. उन्होंने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये दान किए हैं.
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने दिया धन्यवाद
दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस योगदान के लिए रैना का धन्यवाद किया है. बता दें कि असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर आरटीजीएस ट्रांजैक्शन एडवाइस के साथ इस योगदान की जानकारी दी है. उन्होंने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा है कि असम के इस कठिन समय में हमारी राहत कार्यों में योगदान करने के लिए धन्यवाद, समय.
असम में बाढ़ का कहर
गौरतलब है कि समय ने ये दान ऐसे समय में किया है, जब असम बाढ़ के असर से जूझ रहा है. शुक्रवार सुबह धनसिरी और दोयांग नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण असम के गोलाघाट जिले के कई इलाके जलमग्न रहे, जिससे कई परिवारों को अपना घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी.
राहत और पुनर्वास का काम
रैना का ये योगदान ऐसे समय में आया है, जब बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास का काम चल रहा है. उनका दान बाढ़ से प्रभावित लोगों को दी जा रही मदद में एक और योगदान है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी. वहीं, अगर समय रैना की बात करें तो रैना साल 2025 में भी चर्चा में रहे थे, जब उनके यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड को लेकर असम में पुलिस केस दर्ज हुआ था.
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’
इस मामले में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और अन्य लोग भी शामिल थे और उन पर अश्लीलता को बढ़ावा देने और यौन रूप से स्पष्ट और भद्दे कंटेंट का इस्तेमाल करने के आरोप लगे थे. कंटेंट क्रिएशन से कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद अब रैना ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन के साथ लौटे हैं.
यह भी पढ़ें- Mahesh Babu के पास कितनी दौलत? प्रॉपर्टी से लेकर लग्जरी कारों तक, जानें सबकुछ
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
8 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
9 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
11 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
13 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
15 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
16 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
17 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
18 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
18 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines