South Stars Live-in Relationship: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से स्टार्स हैं, जिन्होंने लिव-इन में रहने के बाद शादी की, जिनमें से कुछ का रिश्ता और बेहतर हुआ तो कुछ आज एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। ऐसा ही कुछ हाल साउथ सिनेमा में नजर आने वाले स्टार्स का भी है, जिन्होंने कई सालों तक अपने पार्टनर को डेट किया। उनके साथ लिव-इन रहे और शादी भी की, लेकिन फिर भी उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और वो अलग हो गए।
इस लिस्ट में सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) से लेकर कमल हासन (Kamal Haasan) का नाम शामिल है। इसके अलावा कई बड़े स्टार्स लिस्ट में शामिल हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
Nayanthara and Prabhu Deva
सबसे पहले बात साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) की करते हैं, जिनका नाम इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स के साथ जुड़ चुका है, जिनके साथ उनके लिव-इन में रहने की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन उनका रिश्ता उन स्टार्स के साथ कुछ ज्यादा चल नहीं पाया। इन स्टार्स में सिंबू (Simbu), प्रभु देवा (Prabhu Deva) का नाम शामिल है। हालांकि, अब एक्ट्रेस अपने पति विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) के साथ अच्छी लाइफ बिता रही हैं।
Samantha Ruth Prabhu and Naga Chaitanya
इसके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) ने एक दूसरे को 10 साल तक डेट करने के बाद साल 2017 में शादी की थी, जिसके बाद चार साल के अंदर ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गई और साल 2021 में दोनों का तलाक होगया। बताया जाता है कि शादी से पहले दोनों लिव-इन में रहा करते थे। इससे पहले सामंथा का नाम सिद्धार्थ (Siddharth) के साथ भी जुड़ा था, जिनके साथ उनके लिव-इन में रहने की खबरें आई थीं, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया।
Shruti Haasan and Siddharth
इसके अलावा श्रुति हासन (Shruti Haasan) और सिद्धार्थ (Siddarth) का नाम भी साथ में जुड़ चुका है। दोनों ने एक दूसरे को महज एक साल ही डेट किया, जिसके बाद साल 2011 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरों की मानें तो दोनों इस दौरान दोनों लिव-इन में रहा करते थे। वहीं, अपने एक इंटरव्यू के दौरान दोनों ने बताया था कि दोनों ने अपने करियर के लिए एक दूसरे से ब्रेकअप किया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss की खुली पोल, Ankita-Vicky को दे रहे स्पेशल सुविधाएं! खुलासा होने पर भड़के घरवाले
Varalakshmi Sarathkumar and Vishal
इस लिस्ट में तमिल फिल्म स्टार वरलक्ष्मी सरथकुमार (Varalakshmi Sarathkumar) और विशाल (Vishal) का नाम भी शामिल है। दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया, जिस दौरान दोनों सालों तक लिव-इन में रहे, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
Kamal Haasan and Sarika
लिस्ट में सबसे आखिर में नाम तमिल सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) और सारिका (Sarika) का आता है, जिन्होंने एक दूसरे को काफी लंबे वक्त तक डेट किया था और एक दूसरे का साथ लिव-इन के रिश्ते में रहे थे। इसके बाद शादी की थी। हालांकि, दो बेटियां होने के बाद और शादी के 17 साल बाद में दोनों का तलाक हो गया था। (South Stars Live-in Relationship)
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
8 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
9 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines