Samantha Ruth Prabhu Vijay Deverakonda Film Kushi OTT Release: सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की जोड़ी ने हाल ही में खूब सुर्खियां बटोरी। ये दोनों हाल ही में फिल्म ‘कुशी’ (Kushi) के साथ नजर आए। 1 सितंबर इनकी फिल्म ‘कुशी’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिलने के बाद अब ये फिल्म फैंस को एक बार फिर एंटरटेन करने के लिए तैयार है। जिसने ये फिल्म थिएटर में देख ली है अब वो इसे दोबारा देख सकता है। साथ ही जिसने अभी तक ‘कुशी’ नहीं देखी अब वो घर बैठे-बैठे आराम से इस फिल्म को देख सकता है।
अब फोन भी देख सकेंगे कुशी
दरअसल, अब ‘कुशी’ की OTT रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। सिनेमाघरों में रिलीज के 1 महीने बाद ही ये फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दी जाएगी। ऐसे में जिनके पास मूवी देखने का वक्त नहीं था और वो टिकट लेकर मूवी नहीं देख सके अब वो भी इसे अपने फोन में देख सकेंगे। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि विजय और सामंथा की इस लव स्टोरी को आप कब और कौन-से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
Image Credit: Google
इस ओटीटी प्लेटफार्म पर होगी रिलीज
आपकी जानकारी के लिए बता दें, शिव निर्वाण के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कुशी’ को 1 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाएगा। इस फिल्म के राइट्स नेटफ्लिक्स (Netflix) ने खरीद लिए हैं। जिसका मतलब है कि सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की ‘कुशी’ अब 1 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसे तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा।
क्या ओटीटी पर चलेगा कुशी का मैजिक?
अब इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना है। जिसने भी ये फिल्म नहीं देखी ये उसके लिए सुनहरा मौका है। वैसे सिनेमाघरों में ये फिल्म खास कमाल नहीं दिखा सकी। ऐसे में मेकर्स को पूरी उम्मीदें हैं ओटीटी पर इसे फैंस का अच्छा रिस्पांस मिलेगा। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि जो फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर पसंद नहीं की जाती उन्हें ओटीटी पर सफलता मिल जाती है। ऐसे में इस फिल्म के मेकर्स भी ईसिस जादू की उम्मीद कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
27 mins agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
3 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
4 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
23 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines